
लोकसभा में मचा सियासी हंगामा, अनुराग ठाकुर के दिए बयान पर भड़का विपक्ष
Anurag Thakur: बजट सत्र में अनुराग ठाकुर और राहुल गांधी के बीच जोरदार बहस हुई। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के भाषण का वीडियो साझा कर उनकी तारीफ की। इस पर विपक्षी नेताओं का गुस्सा और बढ़ गया।
Anurag Thakur Speech: संसद में मंगलवार का दिन भी काफी हंगामेदार रहा। लोकसभा में कल पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) की विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ तीखी नोकझोंक देखने को मिली। पीएम मोदी ने अपनी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा संसद में दिए भाषण की तारीफ की। प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर कहा, “यह भाषण मेरे युवा और ऊर्जावान सहयोगी अनुराग ठाकुर का है, जिसे अवश्य सुनना चाहिए। यह तथ्यों से समाहित है। यह इंडी गठबंधन की गंदी राजनीति को उजागर करता है।”
पीएम मोदी ने शेयर किया विडिओ
This speech by my young and energetic colleague, Shri @ianuragthakur is a must hear. A perfect mix of facts and humour, exposing the dirty politics of the INDI Alliance. https://t.co/4utsqNeJqp
— Narendra Modi (@narendramodi) July 30, 2024
विपक्ष ने मचाया हंगामा
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘यह भाषण जिसे नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री ‘अवश्य सुनने’ वाला बता रहे हैं, इसमें इनके सांसद ने बेहद ही अपमानजनक, असंवैधानिक और निंदनीय बातें कही हैं। इसका वीडियो साझा करके प्रधानमंत्री ने संसदीय विशेषाधिकार के घोर उल्लंघन को बढ़ावा दिया है।’
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ‘देश को ये जरूरत है कि हम धर्म और जाति से ऊपर उठकर देश की सेवा करें, भारत माता की सेवा करें। हमारी जाति है देश की सेवा करना और धर्म है भारत माता को आगे बढ़ाना। ये वे लोग हैं जो देश को इसी सांचे में ढालना चाहते हैं जो उनके लिए राजनीतिक रूप से सुविधाजनक हो…उन्होंने जो कहा वह निंदनीय है, मुझे उम्मीद है कि उनके नेता उनसे माफ़ी मांगवाएंगे।’
सदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कमल को हिंसा से जोड़ दिया था, जिस पर अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा, “एक नेता ने खड़े होकर कमल पर कटाक्ष किया, लेकिन कमल का नाम तो राजीव भी है, तो क्या वो राजीव गांधी को भी बुरा मानते हैं। अनुराग ने ऐसा कहकर राहुल के पिता स्वर्गीय राजीव गांधी की ओर से इशारा किया. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता है कि उन्हें कमल से क्या आपत्ति है. कमल का पर्यायवाची तो राजीव भी है. शायद उन्हें इस बात का पता नहीं है. अगर होता, तो मुझे पूरी उम्मीद है कि वो कमल के बारे में इस तरह की टिप्पणी ही नहीं करते.”




