
Samantha ने एक्स की सगाई के बाद मनाया जश्न? पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल…
Samantha Ruth Prabhu: नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने सगाई साथ के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। इस बीच नागा चैतन्य की पहली पत्नी रहीं एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है।
नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) से अलग होने के तीन साल बाद दूसरी शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने 8 अगस्त को जानी-मानी अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला (Shobhita Dhulipala) से सगाई कर ली।सामंथा रुथ प्रभु ने अपने एक्स हसबैंड नागा चैतन्य की सगाई के बाद सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है। हालांकि, उन्होंने तो इस पोस्ट के जरिए पेरिस ओलंपिक 2024 में जीत हासिल करने वाली भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है।
सामंथा ने मनाया इस चीज का जश्न
दरअसल, भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार के दिन स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। ऐसे में सामंथा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो पर लिखा है, ‘भारत के हॉकी हिरोज ने स्पेन पर शानदार जीत के साथ कांस्य पदक हासिल किया है! चक दे इंडिया।’

पर्सनल लाइफ के इतर सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही राज एंड डीके निर्देशित थ्रिलर सीरीज सिटाडेल हनी बनी (Citadel Honey Bunny) में नजर आने वाली हैं। सीरीज में वह वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 7 नवंबर को रिलीज होगी।
आपको बता दे कि नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। 2010 में शुरू हुआ उनका रिश्ता 2017 में शादी में बदल गया। कपल ने धूमधाम से गोवा में क्रिश्चियन और साउथ इंडियन वेडिंग की थी। मगर ये रिश्ता चार साल में ही खत्म हो गया।





