
Old Money Song Out: रिलीज होते ही छाया ‘ओल्ड मनी’, सलमान खान-संजय दत्त की जोड़ी ने मचाया बवाल
Old Money Song Out: बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान स्टारर ‘ओल्ड मनी’ सॉन्ग रिलीज हो गया है। इस म्यूजिक एल्बम में सलमान खान, संजय दत्त और एपी ढिल्लों का एक्शन दिल जीतने वाला है।
मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों ने कुछ दिन पहले ‘ओल्ड मनी’ सॉन्ग (Ap Dhillon Old Money Song) का टीजर रिलीज किया था, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) की झलक और संजय दत्त की मौजूदगी की ओर इशारा किया गया था। उसके बाद से ही फैंस ओल्ड मनी गाने की रिलीज को लेकर एक्साइटेड थे। उनकी ये एक्साइटमेंट को देखते हुए ओल्ड मनी सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है।
आप भी देखे गाना
आज यानी 9 अगस्त को एपी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस सॉन्ग को रिलीज किया गया है। ओल्ड मनी सॉन्ग (Old Money Song out) आप देखेंगे कि एपी ढिल्लों अपने दोस्त के साथ एक गैंगवार को अंजाम देने जाते हैं, जिसमे गोलियों की बौछार करते हुए उनका दोस्त मारा जाता है और एपी बंदी बना लिया जाता है।
फिर उनको बचाने के लिए एंट्री होती है भाईजान की। शानदार स्टाइल में सलमान खान मौके पर पहुंचते हैं और अपने दमदार एक्शन से दुश्मन को पस्त कर देते हैं। गाने के अंत में संजय दत्त की एंट्री होती है और वह सलमान के साथ मिलकर एपी को हिंसा न करने की सलाह देते हैं। ओल्ड मनी के बोल और म्यूजिक काफी शानदार लग रहा है। तीनों की तिकड़ी ने गाने में चार चांद लगा दिया है।
हालांकि, वीडियो की शुरुआत एक खास एडवाइजरी से होती है, जिसमें लिखा है ‘इस वीडियो में विचलित कर देने वाला कंटेंट और ग्राफिक वायलेंस दिखाई गई है जो देखने वालों को आहत कर सकती है।’ अपनी फिल्मों में भी एक लिमिट से ज्यादा हिंसा से बचने वाले सलमान के इस म्यूजिक वीडियो में इस तरह की एडवाइजरी का होना काफी दिलचस्प है।





