
Brazil Plane Crash: ब्राजील में दर्दनाक प्लेन हादसा, 62 लोगों को ले जा रहा विमान हवा में क्रैश
Brazil Plane Crash: ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के पास टर्बोप्रॉप का प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयर लाइन की तरफ से जारी बेन में बताया गया कि विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई।
ब्राजील में एक बड़ा हादसा हो गया यहां एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रॉयटर के मुताबिक इस विमान में 62 लोग सवार थे। ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के एक शहर के आवासीय क्षेत्र में 62 लोगों को ले जा रहा एक विमान शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त (Brazil Plane Crash) हो गया। एयरलाइन की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि सभी यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस विमान ने साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ग्वारूलोस के लिए उड़ान भरी थी। बयान के मुताबिक विमान में 58 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। हालांकि यह नहीं पता चल पाया है कि विमान आखिर हादसे का शिकार कैसे हुआ।
घरों के पास गिरा विमान
रॉयटर की खबर के मुताबिक, विमान हादसे की वीडियो में दिखाया गया है कि एटीआर निर्मित विमान नियंत्रण से बाहर हो गया और घरों के पास पेड़ों के एक समूह के पीछे गिर गया, जिसके बाद काले धुएं का एक बड़ा गुबार उठा. विन्हेडो के पास वेलिनहोस के शहर के अधिकारियों ने कहा कि कोई भी जीवित नहीं बचा है और स्थानीय कॉन्डोमिनियम परिसर में केवल एक घर क्षतिग्रस्त हुआ है, जबकि किसी भी निवासी को चोट नहीं आई है.
BREAKING: Voepass Flight 2283, a large passenger plane, crashes in Vinhedo, Brazil pic.twitter.com/wmpJLVYbB3
— BNO News (@BNONews) August 9, 2024
सोशल मीडिया पर विमान हादसे के कुछ विजुअल्स सामने आए हैं। इसमें हादसे की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि विमान हवा में अचानक चक्कर काटने लगता है। इसके बाद वह पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर हो जाता है और तेजी से जमीन की तरफ गिरने लगता है। जिस इलाके में प्लेन गिरा है, इससे वहां पर अफरा-तफरी मच जाती है। इसके बाद के विजुअल्स में दिख रहा है कि विमान गिरता है और फिर तेजी से धुआं उठने लगता है। एक अन्य वीडियो में आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। यात्रियों के सामान इधर-उधर बिखरे हैं और कुछ लोगों के शव जलते दिखाई दे रहे हैं।





