गाजा में इजरायल की एयर स्ट्राइक, 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर

Israeli air strike in Gaza: गाजा सिटी के एक स्कूल पर हुए इजरायल के हवाई हमले में करीब 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक स्कूल में विस्थापित लोगों ने शरण ले रखी थी।

गाजा पर इजरायली हमला अभी भी जारी है। फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी WAFA के हवाले से रॉयटर्स ने बताया कि पूर्वी गाजा में विस्थापित लोगों के आवास वाले एक स्कूल को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हमले में 100 से अधिक लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए। यह हमला (Israeli air strike in Gaza) उस समय हुआ जब लोग नमाज़ अदा कर रहे थे। फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी WAFA के अनुसार जिस स्कूल पर हमला हुआ वहां विस्थापित नागरिक रह रहे थे। वह जगह को विस्थापित नागिरकों के लिए आश्रय स्थल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। गाजा के सरकारी मीडिया कार्यालय ने कहा कि हमले में “100 से ज़्यादा लोग शहीद” हुए हैं।

विस्थापित फ़िलिस्तीनीयों पर हवाई हमला

गाजा की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने दावा किया है कि शनिवार सुबह गाजा के एक स्कूल पर इजरायली हमले में 100 से अधिक लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। एजेंसी के प्रवक्ता महमूद बसल ने न्यूज एजेंसी  एएफपी को बताया, ” मरने वालों की संख्या 90 से 100 के बीच है और दर्जनों लोग घायल हैं। तीन इज़रायली रॉकेट उस स्कूल पर गिरे, जिसमें विस्थापित फ़िलिस्तीनी रह रहे थे।” गाजा के सरकारी मीडिया कार्यालय ने कहा कि हमले में “100 से ज़्यादा लोग शहीद” हुए हैं।

आपको बता दें कि पिछले अक्टूबर में फिलिस्तीनी संगठन के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य हमला शुरू करने के बाद से इजरायल गाजा में स्कूलों सहित इमारतों पर हमले कर रहा है। इजरायल का दावा है कि परिसर के अंदर आतंकवादी हैं जो हमास कमांड कंट्रोल सेंटर से काम कर रहे हैं। “अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, बचाव दल गाजा स्कूल की आग में फंसी महिलाओं और बच्चों तक पहुंचने में असमर्थ रहे, क्योंकि इजरायली अधिकारियों ने क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बंद कर दी है।

Back to top button