
Stree 2: एडवांस बुकिंग शुरू होते ही बदली रिलीज डेट! ‘वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है’…
Stree 2: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन हो चुकी है। वहीं मेकर्स ने स्त्री के फैंस के लिए रिलीज डेट बदलकर सरप्राइज कर दिया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ ने दर्शकों का खूब मनरोंजन कराया था। अब दर्शकों को इसके सीक्वल ‘स्त्री 2’ का बेसब्री से इंतजार है। ‘स्त्री 2’ पहले 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। मगर अब फिल्म की रिलीज तारीख में बदलाव कर दिया गया है। ये फिल्म अब अपनी रिलीज डेट से एक दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके साथ ही फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है।
फिल्म की रिलीज में डाला ट्विस्ट
मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फिल्म Stree 2 की रिलीज डेट में बदलाव की जानकारी दी है। ये फिल्म असल में 15 अगस्त को रिलीज होगी। लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है। स्त्री 2 फिल्म का नाइट शो 14 अगस्त की रात 9:30 बजे से शुरू होगा। यानी ‘स्त्री 2’ का मजा स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले लिया जा सकता है।
अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी ‘स्त्री 2’ पहली फिल्म की तरह ही डराएगी भी और हंसाएगी भी। पहली फिल्म में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ही वह स्त्री थीं, जिनसे पूरा गांव डरता था। इस बार मेकर्स ने कहानी में ट्विस्ट ऐड करते हुए सरकटे का आतंक दिखाया है। ‘स्त्री 2’ देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसी के साथ मेकर्स ने फैंस के लिए स्पेशल प्लान बनाया है।
‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना अहम किरदार में नजर आएंगे। वरुण धवन ने फिल्म में ‘भेड़िया’ के रूप में कैमियो किया है।





