Kolkata Doctor Murder: लेडी डॉक्टर की हत्या और रेप के बाद देशभर में आक्रोश, डॉक्टरों का जबदस्त विरोध प्रदर्शन

Kolkata Doctor Murder: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर लेडी डॉक्टर की हत्या और रेप की घटना से हर तरफ आक्रोश है। महिला जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर की हत्या की घटना के विरोध में फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) इंडिया ने हड़ताल की घोषणा की है।

Delhi Doctors Strike: कोलकाता के सरकारी अस्पताल में लेडी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार महिला डॉक्टर को हवस का शिकार बनाने और उसकी जान लेने के बाद रॉय घर गया और वह चैन से सो गया। फिर अगली सुबह उसकी नींद खुली तो सबसे पहले उसने सबूत मिटने के लिए अपने कपड़े धो लिए। महिला जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर की हत्या की घटना के विरोध में फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) इंडिया ने हड़ताल की घोषणा की है। इस पर दिल्ली के बड़े अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं।

इन अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर

सफदरजंग, आरएमएल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएमएमसी) के सुचेता कृपलानी, कलावती सरन, लोकनायक, जीबी पंत, जीटीबी, डीडीयू, अंबेडकर अस्पताल व इहबास (मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान) सहित ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर आज हड़ताल पर हैं। इस वजह से अस्पतालों में आज ओपीडी सेवाएं व नियमित सर्जरी प्रभावित रहेगी। इमरजेंसी सेवाएं सामान्य हैं।

एम्स में भी रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल की घोषणा की है। रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी रहने तक एम्स में सुबह की ओपीडी में सिर्फ ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट वाले मरीज देखे जाएंगे। बगैर अपॉइंटमेंट वाले मरीज नहीं देखे जाएंगे। दोपहर बाद की ओपीडी व विशेष क्लीनिक में फॉलोअप वाले पुराने मरीज ही सीमित संख्या में देखे जाएंगे। नए मरीज नहीं देखे जाएंगे।

गोयल ने बताया कि पुलिस अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है क्योंकि वे इसे अपनी जांच के निष्कर्षों से मिलाना चाहते हैं. गोयल ने कहा कि पुलिस किसी को छिपाने की कोशिश नहीं कर रही है और जांच पारदर्शी है. उन्होंने कहा कि वे जल्द ही एक टोल-फ्री नंबर शुरू करेंगे, जिस पर लोग सुझाव या शिकायत दर्ज करा सकेंगे. हालांकि प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि वे तब तक अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे जब तक वे पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हो जाते और उनकी सुरक्षा से संबंधित मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता. गोयल के साथ बैठक के बाद एक जूनियर डॉक्टर ने बताया कि सभी इमरजेंसी और नॉन-इमरजेंसी सेवाओं में काम बंद रहेगा

Back to top button