Sara Ali Khan Birthday: छोटी उम्र में ही बनी जवां दिलो की धड़कन, डेब्यू करते ही मिला स्टारडम

Sara Ali Khan Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पटौदी खान की लाडली सारा अली खान 29 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 12 अगस्त, 1995 को हुआ था। उन्होंने एक्टिंग में साल 2018 में कदम रखा था। ऐसे में आपको 6 सालों में उनकी नेटवर्थ के बारे में बता रहे हैं।

सारा अली खान बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्रियों में से एक हैं। बहुत कम समय में अभिनेत्री ने खुद को एक अच्छी हीरोइन के रूप में इंडस्ट्री में स्थापित कर लिया है। छोटी उम्र में ही सारा लाखों लोगों की पसंदीदा बन चुकी हैं।

आज अभिनेत्री अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री का जन्म 12 अगस्त 1995 को मुंबई में हुआ। वह दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। आइए आज सारा के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी और करियर के बारे में जानते हैं…

6 साल के करियर में दी 5 हिट्स

सारा अली खान का करियर बॉलीवुड में अभी काफी छोटा है। उनकी एंट्री को महज 6 साल ही हुए हैं। मगर छोटे से करियर में एक्ट्रेस कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया और स्टारडम हासिल कर लिया है। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कुल 9 फिल्मों में काम किया है और इसमें 5 हिट दी हैं।

अगर सारा की हिट फिल्मों की बात की जाए तो इसमें ‘केदारनाथ’, ‘सिंबा’, ‘जरा हटके जरा बचके’, ‘मर्डर मुबारक’ और ‘ऐ वतन मेरे वतन’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ‘दोस्ताना 2’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

सारा अली खान के फिल्मों की फीस की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अपनी एक फिल्म के लिए पांच से सात करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर सारा ने मुंबई में एक घर भी खरीदा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके घर की कीमत तकरीबन 1.5 करोड़ रुपये है। बता दें कि सारा को महंगी गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास मर्सिडीज बेंज जैसी लग्जरी कार भी है।

Back to top button