
राजपाल यादव की करोड़ों की प्रापर्टी कुर्क, लोन लेकर नहीं चुकाने पर ऐक्शन
Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की बीते रविवार को बैंक द्वारा करोड़ों की प्रॉपर्टी सीज कर दी गई। बैंक ने कार्यवाही करते हुए पूरी प्रॉपर्टी को सील कर वहां बैंक का बोर्ड भी लगा दिया है।
Bank seized property: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Comedy Actor Rajpal Yadav) सुर्खियों में हैं। यूपी के शाहजहांपुर में राजपाल यादव के पिता की करोड़ों की प्रापर्टी को सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की मुंबई शाखा ने जब्त (सीज) कर दी है। राजपाल यादव ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मुंबई शाखा से लोन लिया था और अपने पिता नौरंग यादव के नाम से जमीन और मकान को गारंटी के तौर पर बैंक में बंधक रखा था। बैंक ने लोन न चुकाने पर प्रापर्टी सीज करने की कार्रवाई की है। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो अफसरों ने हड़बड़ी में लापरवाही करते हुए बंद घर के अंदर कूलर चलता छोड़ दिया है।

क्या है पूरा मामला?
राजपाल यादव ने पिता नौरंग यादव के नाम पर बंडा इलाके की पॉश इलाके सेंट एन्कलेव के पास सदर बाजार में मकान और जमीन है. साल 2012 में राजपाल यादव ने ‘अता-पता लापता’ फिल्म बनाने के लिए इस संपत्ति पर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच से 3 करोड़ का लोन लिया था. फिल्म का डायरेक्शन खुद राजपाल यादव ने किया था। जबकि उनकी पत्नी राधा यादव प्रोड्यूसर थीं। फिल्म रिलीज से पहले ही बिजनेसमैन एम.जी.अग्रवाल ने राजपाल यादव पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था, जिसके चलते दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म रिलीज पर रोक लगा दी थी।
उधर, अभिनेता राजपाल यादव के छोटे भाई राजेश यादव ने बताया कि बैंक से लोन लिया गया था लेकिन कुछ दिक्कतों की वजह से लोन समय से जमा नहीं हो पाया। जल्द ही बैंक से संपर्क कर लोन की वापसी सुनिश्चित की जाएगी।





