
Stree 2 Movie Review: स्त्री 2 के गाने और कहानी दर्शकों में छाई, राजकुमार, श्रद्धा और पंकज त्रिपाठी की तिकड़ी ने फिर मचाया धमाल
Stree 2 Movie Review: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की मच आवेटेड फिल्म स्त्री 2 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जानें कैसी है फिल्म, पढ़ें मूवी रिव्यू…
स्त्री सिनेमाघरों में एक बार फिर से लौट चुकी है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजकुमार राव -श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी स्टारर इस मूवी (Stree 2 Movie Review) का सीक्वल रिलीज हुआ। स्त्री 2 दिनेश विजन के मैडॉक प्रोडक्शन की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में से एक है। फिल्म की कहानी ‘चंदेरी’ गांव की है, जहां स्त्री के बाद अब स्त्री 2 में सरकटे का आतंक देखने को मिल रहा है। इस बार चंदेरी गांव के लिए ‘स्त्री’ (Shraddha Kapoor) का दिल पसीज गया है और वह भक्षक से उनकी रक्षक बन चुकी है।
स्त्री 2 की कहानी और डायरेक्शन
सरकटे का खात्मा कैसे होता है? श्रद्धा कपूर किस तरह बिक्की ऐंड कंपनी की मदद करती है? इन सवालों के जवाब तो स्त्री देखने पर ही मिलेंगे। फिल्म का पहला हाफ सरपट दौड़ता है और सरकटे के दर्शन के साथ डराता भी है तो विक्की ऐंड कंपनी की हरकतों से गुदगुदाता भी है. लेकिन सेकंड हाफ में आकर अमर कौशिक थोड़े उलझ जाते हैं। जिस तरह से सरकटे से निबटा जाता है और चीजों को दिखाया जाता है, वहां माहौल थोड़ा खींचा हुआ सा लगता है। बाकी, स्त्री 2 में ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत तो है नहीं। फिर समय-समय पर आपको कुछ कैमियो भी नजर आएंगे, तो उनके लिए तैयार रहें।
एक्टिंग की बात करें तो राजकुमार राव उर्फ बिक्की की टाइमिंग कमाल है। अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति भी अच्छा साथ देते हैं। श्रद्धा कपूर ने अच्छा काम किया है। उनकी जिस तरह की अनाम और रहस्यमय छवि बनाई गई है, उसे श्रद्धा कपूर ने बहुत ही ईमानदारी के साथ परदे पर पेश किया है। पंकज त्रिपाठी जिस अंदाज में डायलॉग बोलते हैं, वो मजेदार हैं। उनके वनलाइनर फैन को शर्तिया गुदगुदाएंगे।
स्त्री 2 के गाने हो या फिर इसकी कहानी दर्शकों को ये फिल्म भा गई है। जो भी फिल्म देखकर थिएटर से बाहर आ रहा है, वह स्टार कास्ट और कहानी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहा है।





