हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में बजेगा चुनावी बिगुल, आयोग आज करेगा तरीको का ऐलान…

Assembly Election 2024 Date Schedule: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान निर्वाचन आयोग आज (शुक्रवार को) करेगा। चुनाव आयोग ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा भी किया था। 

आपको बता दें कि हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त समेत चुनाव आयोग की टीम ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया था। इस पूरे मामले पर चुनाव आयोग आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसमें जम्मू-कश्मीर और हरियाणा समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनावो का ऐलान किया जा सकता है। वहीं सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक 30 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के चुनाव कराने हैं। ऐसे में देखना है कि चुनाव आयोग आज कितने राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। अगले 6 महीने में हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड की विधानसभाओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है। माना जा रहा है कि हरियाणा में भी जम्मू-कश्मीर के साथ ही चुनाव कराए जा सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में भी चुनाव 

हरियाणा में मौजूदा सरकार का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। यहां आखिरी बार 2019 में चुनाव हुए थे। तब भाजपा-जजपा ने साथ आकर सरकार बनाई थी। तो वही जम्मू-कश्मीर में 2018 में सरकार भंग होने के बाद से ही चुनाव नहीं हुए हैं। जम्मू-कश्मीर में आखिरी बार 2014 में चुनाव हुए थे। तब भाजपा-पीडीपी ने गठबंधन बनाया था। हालांकि, बाद में भाजपा ने इस गठबंधन से दूरी बना ली। 2018 में भाजपा और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की गठबंधन वाली सरकार गिर गई थी।

इसके साथ ही महाराष्ट्र में इसी साल नवंबर में सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है। राजनीतिक रूप से सबसे पेचीदा गठबंधन वाले इस राज्य में फिलहाल एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार है। झारखंड में मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार का कार्यकाल जनवरी 2025 में खत्म हो रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग इस राज्य में भी विधानसभा चुनाव का एलान कर सकता है।

Back to top button