National Film Awards 2024: नेशनल अवॉर्ड में साउथ का जलवा, ‘गुलमोहर’ बनी बेस्ट हिंदी फिल्म

National Film Awards 2024: 70 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का अनाउंसमेंट 16 अगस्त 2024 को किया गया। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने विजेताओं के नाम का एलान किया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सम्मानित किया।

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड नेशनल फिल्म अवॉर्ड (National Film Awards 2024) की अनाउंसमेंट हो गई है। ऋषभ शेट्टी को कांतारा फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। उन्होंने फिल्म को डायरेक्शन भी दिया था। बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड नित्या मेनन और मानसी पारेख के बीच टाई रहा। केजीएफ 2 को दो कैटिगरीज में अवॉर्ड मिला है वहीं ब्रह्मास्त्र की झोली में भी कई अवॉर्ड्स हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय में आयोजित सम्मान कार्यक्रम के दौरान एक के बाद एक विजेताओं के नाम का एलान हुआ और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सम्मानित किया।

गुलमोहर ने जीता बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड

बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मनोज वाजपेयी की गुलमोहर को मिला है। बेस्ट पॉपुलर फिल्म कांतारा और बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मलयालम फिल्म अट्टम को मिला है।

सूरज बड़जात्या ने जीता बेस्ट डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड

सूरज बड़जात्या को ऊचांई फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है.

नीना गुप्ता ने जीता अवॉर्ड

नीना गुप्ता ने फिल्म ऊंचाई के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है. वहीं बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड पवन मल्होत्रा को मिला है.

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार नित्या मेनन को तिरुचित्रम्बलम के लिए और मानसी पारेख को कच्छ एक्सप्रेस के लिए साझा किया गया।

बेस्‍ट कन्‍नड़ फिल्‍म – KGF चैप्‍टर 2

बेस्‍ट पॉपुलर फिल्‍म अवॉर्ड – कांतारा (ऋषभ शेट्टी)

साल 2022 की सर्टिफाइड फिल्में भी अवॉर्ड्स के लिए एलिजिबिल थीं। जूरी मेंबर्स में फीचर फिल्म जूरी के चेयरपर्सनल राहुल रवैल, नीला माधब पांडा (नॉन फीचर फिल्म जूरी के चेयर पर्सन), गंगाधर मुदलियार (बेस्ट राइंटिंग ऑन सिनेमा जूरी के चेयरपर्सन) शामिल थे। और इसी के साथ साउथ की फिल्मों ने बाजी मार ली है।

Back to top button