Shraddha Kapoor: इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर का जलवा, फॉलोअर्स के मामले में पीएम मोदी से आगे

Shraddha Kapoor: एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 की सफलता का जश्न मना रही हैं। इतना ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर श्रद्धा के फॉलोअर्स की बाढ़ आ गई है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। एक्ट्रेस की सफलता भी आसमान छू रही है।(Shraddha Kapoor) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में आगे निकल चुकी हैं। दोनों के फॉलोअर्स में थोड़ा सा ही फर्क है। वहां उन्हें 101.2 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। स्त्री 2′ की सफलता के बीच उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। इस मामले में अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि ट्विटर (X) पर नरेंद्र मोदी काफी आगे हैं। आइए जानते हैं कि इंस्टाग्राम पर उनसे से कौन आगे और कौन पीछे है।

पीएम से कितनी आगे श्रद्धा?

श्रद्धा कपूर अब इंस्टाग्राम पर टॉप 3 की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। नंबर 1 पर विराट कोहली हैं, दूसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा और तीसरा नंबर श्रद्धा कपूर का है। श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 91.4 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 91.3 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। यह डेटा 21 अगस्त 2024 का है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इंडियन सेलेब्स के सबसे अधिक फॉलोअर्स के बारे में जिक्र किया तो उसमें भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम पहले स्थान पर आता है। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और फिर तीसरे नंबर श्रद्धा कपूर मौजूद हैं। आइए यहां इंडियन सेलेब्स के इंस्टाग्राम हाईएस्ट फॉलोअर्स की लिस्ट को चेक करते हैं। 

 सेलेब्स         इंस्टा फॉलोअर्स 
   विराट कोहली     270 मिलियन फॉलोअर्स
   प्रियंका चोपड़ा     91.8 मिलियन फॉलोअर्स
   श्रद्धा कपूर     91.5 मिलियन फॉलोअर्स
   पीएम मोदी     91.3 मिलियन फॉलोअर्स
  आलिया भट्ट     85.2 मिलियन फॉलोअर्स
   कटरीना कैफ     80.4 मिलियन फॉलोअर्स
   दीपिका पादुकोण     79.8 मिलियन फॉलोअर्स

हालांकि बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के मामले में श्रद्धा दूसरे पायदान पर हैं। जिस तरह श्रद्धा के इंस्टा फॉलोअर्स का ग्राफ आगे की तरफ जा रहा है, उसके हिसाब से वह प्रियंका चोपड़ा को भी ओवरअटैक कर सकती हैं। 

Back to top button