Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा भारत लौटी, मुंबई में देख फैंस हैरान…

Priyanka Chopra: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस को अचानक मुंबई में देखकर फैंस हैरान रह गए। उनका एयरोपोर्ट लुक तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखें ये वीडियो…

बॉलीवुड की देसी गर्फ उर्फ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के लाखों फैंस हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस फिल्मों में कम नजर आती हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कमी नहीं आई है। एक्ट्रेस हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई है। प्रियंका चोपड़ा का एयरपोर्ट वाला स्टाइलिश लुक हर किसी को पसंद आया। एयरपोर्ट से बाहर निकलती हुई प्रियंका मुस्कुराती हुई नजर आईं। उनका यह लुक उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आया। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी कई आगामी फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं। हाल ही में प्रियंका ने फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में खत्म की थी।

स्टाइलिश लुक में छाई प्रियंका

एक पैपराज़ी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में, प्रियंका को मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। पीसी ने भी पैप्स को मुस्कुराते और हाथ हिलाते हुए ग्रीट किया और अपनी कार में बैठने से पहले, उन्होंने पपराज़ी के साथ कुछ बातचीत की। प्रियंका ने फ्लोरल जैकेट और मैचिंग पैंट के नीचे एक क्रॉप्ड टॉप पहना था साथ में स्नीकर्स और डेनिम कैप पहनी थी। शुक्रवार सुबह वह एक बैग और कुछ सामान के साथ भारत पहुंचीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ‘द ब्लफ’ की शूटिंग पूरी की है, जिसके लिए वह ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और वेदांतन नायडू भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा प्रियंका फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। इस फिल्म में उनके साथ इदरीस एल्बा, जॉन सीना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

प्रियंका के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, कथित तौर पर निर्देशक फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में प्रियंका के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Back to top button