Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग खान को हुई गंभीर बीमारी? टेंशन में फैन्स, जानें क्या है सच…

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे और इस दौरान के उनके कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। जिसमे सलमान खान को दर्द में दिखाई दे रहे है। इसे देखकर फैन्स परेशान हो गए हैं।

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान (Salman Khan) से जुड़ी कोई भी जानकारी बड़ी खबर बन जाती है। ऐसे में जब उनकी खराब हालत के बारे में पता चले तो होश उड़ने लाजमी हैं। मुंबई के इवेंट में उन्हें काफी तकलीफ में देखा गया। सोफे से उठने में उन्हें दर्द का सामना करना पड़ रहा था और सोफे की सपोर्ट लेनी पड़ी। यह वीडियो अचानक वायरल हो गई। इसके पीछे लोग अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।

क्या है वीडियो में

दरअसल, होता क्या है कि इवेंट में सोनाली बेंद्रे भी आती हैं। सोनाली को देखकर सलमान सोफे से उठने की कोशिश करते हैं। इस वीडियो को देखकर सलमान के फैंस थोड़े परेशान हो गए। बता दें कि सलमान के हाल ही में रिब सर्जरी हुई है। इसी इवेंट के दौरान सलमान अपनी फिल्म वॉन्टेड के गाने तेरा ही जलवा पर भी डांस करते हैं। वहीं जब वह सोनाली बेंद्रे से मिलते हैं तो फैंस को उनका रीयूनियन काफी पसंद आया। फिल्म हम साथ साथ हैं में सलमान और सोनाली की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सलमान खान उठने-बैठने के दौरान अपनी पसली पर हाथ लगाते हैं। इसका मतलब उन्हें पसलियों से जुड़ी चोट लगी है।सलमान की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब फिल्म सिकंदर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। पहली बार सलमान और रश्मिका की जोड़ी फैंस को देखने को मिलेगी। 

इसके अलावा इस फिल्म के जरिए सलमान का साजिद नाडियाडवाला के साथ भी रीयूनियन होगा। दोनों इससे पहले किक, जुड़वा और मुझसे शादी करोगी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Back to top button