
Udaipur News: उदयपुर पैलेस में छिड़ा संग्राम, भिड़ गए महाराणा प्रताप के वंशज?
Udaipur Clash: उदयपुर में महाराणा प्रताप के वंशजों के बीच भारी विवाद हुआ है, जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं. आखिर पूरा मामला क्या है और यह विवाद क्यों हो रहा है. आइये जानते हैं पूरी डिटेल.
राजस्थान में महाराणा प्रताप के वंशजों के बीच राजगद्दी का विवाद गहरा गया है। विश्वराज सिंह के राजतिलक के बाद उदयपुर में सिटी पैलेस के बाहर स्थिति सोमवार देर रात तक तनावपूर्ण (Udaipur Clash) बनी रही, जहां विश्वराज सिंह और उनके समर्थकों को प्रवेश नहीं करने दिया गया। देर रात सिटी पैलेस के अंदर से पथराव हुआ। प्रशासन ने सिटी पैलेस के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। मौजूदा हालात को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने सिटी पैलेस में बड़ी पोल से धूणी और जनाना महल तक के विवादित क्षेत्र के लिए रिसीवर नियुक्त करने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी है।
धूणी के दर्शन के लिए गए थे विश्वराज सिंह
दरअसल मेवाड़ में परंपरा रही है कि नए दीवान के राजगद्दी पर आसीन होने के बाद धूणी के दर्शन करने किए जाते हैं। इसके बाद एकलिंग जी के दर्शन कर शोक को भंग किया जाता है, लेकिन सिटी पैलेस पर महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल ट्रस्ट का आधिपत्य होने की वजह से विश्वराज सिंह मेवाड़ को दर्शन के लिए रोका गया। बता दें कि एक दिन पहले ही विधि अनुसार नोटिस जारी कर दोनों जगह पर अनाधिकृत लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। इस नोटिस के बाद मेवाड़ के 16 ठिकानों के ठिकानेदारों ने इसे अपमान बताया।
#WATCH | Udaipur District Collector Arvind Kumar Poswal says, "Law and order situation is well under control. Talks were going on with palace representatives as well as the society representatives. We have agreed on certain issues, while talks are still going on for certain… https://t.co/yi8sCOSKqx pic.twitter.com/TJiuktlWX5
— ANI (@ANI) November 25, 2024
उदयपुर सिटी पैलेस में विवाद
इससे पहले दिन में राज्याभिषेक समारोह पर महेंद्र सिंह मेवाड़ और उनके अलग हुए छोटे भाई अरविंद सिंह मेवाड़ के बीच चल रहे विवाद का भी असर पड़ा, जिन्होंने अनुष्ठान के तहत विश्वराज के परिवार के देवता एकलिंगनाथ मंदिर और उदयपुर के सिटी पैलेस में जाने की योजना के खिलाफ कानूनी नोटिस जारी किया था.
सोमवार देर रात आई वीडियो क्लिप में तनाव के बीच सैकड़ों लोगों को विश्वराज के समर्थन में सिटी पैलेस के बाहर डेरा डाले देखा गया। समाचार एजेंसी एएनआई पर जारी वीडियो और सूचना के मुताबिक राजसमंद से भाजपा विधायक और मेवाड़ के महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़ और उनके समर्थक महल में प्रवेश करने से रोके जाने के बाद सिटी पैलेस के बाहर डेरा डाले हुए हैं।





