मार्च में है महाशिवरात्रि होली जैसे महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार, जानें तारीख

महाशिवरात्रि की प्रतीकात्मक तस्वीर

वर्ष 2021 का तीसरा माह मार्च अब कुछ ही दिनों में प्रारंभ होने वाला है। मार्च माह व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होता है। हिन्दू कैलेंडर का अंतिम माह फाल्गुन भी इसमें ही शुरु होता है।

मार्च में विजया एकादशी, प्रदोष व्रत, होली, महाशिवरात्रि, फाल्गुन अमावस्या, होलाष्टक, आमलकी एकादशी, होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा, गणेश चतुर्थी, बरसाने की होली आदि पड़ेंगे। तो आइए जानते हैं कि ये सभी व्रत एवं त्योहार किस तारीख और दिन को पड़ने वाले हैं।

मार्च 2021 के व्रत एवं त्योहारों की सूची

02 मार्च: दिन: मंगलवार— संकष्टी चतुर्थी

06 मार्च: दिन: शनिवार— जानकी जयंती

08 मार्च: दिन: सोमवार— महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती, गुरु रामदास जयंती

09 मार्च: दिन: मंगलवार— विजया एकादशी

10 मार्च: दिन: बुधवार— प्रदोष व्रत

11 मार्च: दिन: गुरुवार— महाशिवरात्रि

13 मार्च: दिन: शनिवार— फाल्गुन अमावस्या

17 मार्च: दिन: बुधवार— विनायक चतुर्थी

21 मार्च: दिन: रविवार— होलाष्टक प्रारंभ

22 मार्च: दिन: सोमवार— लड्डु होली– बरसाना

23 मार्च: दिन: मंगलवार— लठामार होली– बरसाना

24 मार्च: दिन: बुधवार— लठामार होली– नंदगांव

25 मार्च: दिन: गुरुवार— आमलकी एकादशी

25 मार्च: दिन: गुरुवार— लठामार होली– रावल गांव

26 मार्च: दिन: शुक्रवार— प्रदोष व्रत

28 मार्च: दिन: रविवार— होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा

29 मार्च: दिन: सोमवार— होली

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। इसे उपयोगकर्ता महज सूचना समझकर ही लें। किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Leave a Reply

Back to top button