DMK सरकार के खिलाफ अन्नामलाई ने खोला मोर्चा…आवास के बहार खुद पर बरसाए कोड़े

Anna University Rape Case: तमिलनाडु में अन्ना विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ हुए कथित यौन उत्पीड़न का मामला गरमाता जा रहा है. इस घटना ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है. तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने शुक्रवार को डीएमके सरकार के खिलाफ विरोध जताने के लिए कोयंबटूर स्थित अपने आवास के बाहर खुद को कोड़े मारे।

के अन्नामलाई ने डीएमके सरकार पर आरोप लगाया कि चेन्नई में अन्ना यूनिवर्सिटी के छात्राओं की सुरक्षा करने में राज्य सरकार विफल रही है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि शुक्रवार सुबह 10 बजे वह खुद को छह कोड़े मारेंगे, ताकि छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न की घटना पर राज्य सरकार का ध्यान जा सके।

तमिलनाडु में राजनीतिक सरगर्मी तेज
यह मुद्दा केवल कानून-व्यवस्था का ही नहीं बल्कि राजनीतिक रूप से भी संवेदनशील हो गया है. भाजपा ने इसे द्रमुक सरकार के खिलाफ बड़े विरोध का आधार बनाया है. वहीं द्रमुक ने भाजपा के आरोपों को झूठा बताते हुए कहा है कि विपक्ष इसे राजनीतिक लाभ के लिए उछाल रहा है. तमिलनाडु में इस मामले पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.

पीड़िता की जानकारी लीक करने का आरोप
के अन्नामलाई ने डीएमके सरकार और पुलिस पर पीड़िता की निजी जानकारी लीक करने का आरोप लगाया और इसे “शर्मनाक” कृत्य बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह प्रशासन की अक्षमता को दिखाता है। बता दें कि उन्होंने गुरुवार को घोषणा की थी कि जब तक डीएमके सत्ता से बाहर नहीं हो जाती, तब तक वे जूते नहीं पहनेंगे।

सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वविद्यालय में सीसीटीवी कैमरों की कमी को लेकर सरकार की आलोचना की और महिलाओं की सुरक्षा के लिए निर्भया फंड के राज्य द्वारा उपयोग पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “एफआईआर में पीड़िता की पहचान उजागर कर दी गई है और उसे गलत तरीके से पेश किया है। यह शर्मनाक है और डीएमके सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।”

पुलिस की करवाई पर प्रश्नचिन्ह
के अन्नामलाई ने इस मामले को गलत तरीके से हैंडल करने को लेकर पुलिस की भी आलोचना की और चेन्नई के पुलिस आयुक्त या संबंधित डिप्टी कमिश्नर को हटाने की मांग की। उन्होंने सार्वजनिक विरोध प्रदर्शनों को समाप्त करने की घोषणा की और भाजपा कार्यकर्ताओं से अपने घरों के बाहर प्रदर्शन करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें…

दोस्त के साथ कार में थी पत्नी, पति ने गाड़ी में लगाई आग

भूकंप के झटकों से कांपी तेलंगाना की धरती… रिक्टर पैमाने पर 5.3 की तीव्रता

Road Accident में 5 MBBS छात्रों की दर्दनाक मौत, कटर से काटकर निकले गए शव

Back to top button