
Bigg Boss 18: एविक्शन के बाद Sara Arfeen ने खोला राज, बताया कौन है ट्रॉफी का हकदार
Bigg Boss 18: विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 से सारा अरफीन खान का पत्ता कट गया है। सलमान खान के शो से निकलने के बाद उन्होंने कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।
Bigg Boss 18: सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में तीन महीने तक कैद होने के बाद सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) का पत्ता साफ हो गया है। दर्शकों से सबसे कम वोट मिलने के बाद सारा को बीबी हाउस से बाहर कर दिया गया। वीकेंड का वार में सबसे कम वोट मिलने के चलते उन्हें एलिमिनेट कर दिया गया था। शो से निकलते ही पेशे से लाइफ कोच सारा ने रिवील किया है कि किसे सीजन का विनर बनना चाहिए। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी खराब छवि के लिए कौन जिम्मेदार हैं।
सारा अफरीन खान बेघर
गौरतलब है कि हाल ही में शो से सारा अफरीन खान का पत्ता साफ हुआ है। अब सारा के बाद इस हफ्ते ईशा सिंह और कशिश कपूर को सबसे कम वोट मिले हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस हफ्ते श्रुतिका अर्जुन भी नॉमिनेट हैं। ऐसे में अब इन तीनों को ही सबसे कम वोट मिलने के चांस बने हुए हैं। इस लिस्ट में भी कशिश ऊपर हो सकती है और उनका शो से पत्ता कट सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कशिश का गेम लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।

इस कंटेस्टेंट को बताया विनर
उन्होंने कहा, “विनर रजत दलाल होना चाहिए, क्योंकि उसकी नीयत बहुत साफ है कि मैं बता नहीं सकती। जाते-जाते अरफीन ने मुझे एक चीज बोली थी, सिर्फ रजत पर भरोसा करना। उसका बहुत क्यूट साइड है। वह बहुत नरम दिल का है। बिल्कुल उसे बहुत पोक किया जाता था और वह अपना गुस्सा भी दिखाता था लेकिन वह बहुत दायरे में था।”
इसके साथ ही अगर बिग बॉस के फिनाले की बात करें तो कहा जा रहा है कि शो का फिनाले अगले साल यानी साल 2025 में 19 जनवरी को होगा। हालांकि, मेकर्स की ओर से इस पर अभी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। अगर 19 जनवरी को ही शो का फिनाले होता है, तो शो अपने 18वें सीजन के विनर से ज्यादा दूर नहीं है। देखने वाली बात होगी कि इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी किसके हाथ लगती है?