
ट्रंप से नाराज Selena Gomez…कैमरे के आगे रोया दुखड़ा, ट्रोलिंग के बाद वीडियो डिलीट
Selena Gomez: अमेरिका में यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के इमिग्रेशन क्रैकडाउन के फैसले पर एक्ट्रेस-सिंगर सेलेना गोमेज का रिएक्शन सामने आया है। वह इमिग्रेशन क्रैकडाउन को लेकर फूट-फूटकर रोती हुई दिखाई दीं।
Selena Gomez: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति (US President Donald Trump) पद संभालते ही देश में इमिग्रेशन क्रैंकडाउन लागू किया। ट्रंप के इस इमिग्रेशन क्रैकडाउन के फैसले के बाद हॉलीवुड सेलिब्रिटीज इस मामले पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। इस फैसले का कई अमेरिकी विरोध कर रहे हैं। वहीं अमेरिकन पॉप सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज (Selena Gomez) ने ट्रंप के इस फैसले को लेकर दुख जताया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोश्नल वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह रोते हुए नजर आ रही हैं, हालांकि बाद में उन्होंने यह वीडियो डिलीट कर दिया।
फूट-फूटकर रोईं सेलेना गोमेज
इस इमोशनल वीडियो में उन्होंने कैप्शन लिखा था- मुझे माफ कर देना. साथ ही उन्होंने मेक्सिको के झंडे वाली इमोजी भी लगाई थी. अमेरिका में इमिग्रेंट्स की गिरफ्तारी और उन्हें उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया पर सेलेना ने बात की. उन्होंने कहा, ‘मेरे सभी लोगों पर हमला हो रहा है, बच्चे भी नहीं बचे हैं. मुझे समझ नहीं आ रहा. मुझे माफ कर दीजिए. काश मैं कुछ कर पाती, लेकिन मैं नहीं कर सकती. मुझे नहीं पता कि क्या करना चाहिए. मैं हर चीज आजमाऊंगी, मैं वादा करती हूं.’ ये कहते हुए सेलेना गोमेज फूट-फूटकर रो रही थीं. हालांकि बाद में उन्होंने अपने इस वीडियो को डिलीट कर दिया.
Selena Gomez shares emotional Instagram Story about the deportation of Mexican people:
— Pop Crave (@PopCrave) January 27, 2025
“All my people are getting attacked, the children. I don’t understand. I’m so sorry, I wish I could do something but I can’t. I don’t know what to do. I’ll try everything, I promise.” pic.twitter.com/il8pPXYZma
सेलेना गोमेज का ये वीडियो अपलोड होते ही पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गया है। हालांकि, शेयर करने के कुछ समय बाद ही सिंगर ने यह वीडियो फीड से हटा लिया। उन्हें ट्रोलिंग और धमकियों का सामना करना पड़ा। मिल रहीं धमकियों पर एक्ट्रेस-सिंगर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए रिएक्ट किया है। उन्होंने स्टोरी में लिखा, “ओह मिस्टर पार्कर, मिस्टर पार्कर, हंसी और धमकियों के लिए शुक्रिया।”
अमेरिका में 26 जनवरी के दिन इमिग्रेशन एंड कस्टम एनफोर्समेंट (ICE) ने 956 लोगों को गिरफ्तार किया था. ये ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद का सबसे बड़ा नंबर है. डोनाल्ड ट्रंप का मकसद अमेरिका के रह रहे गैर-दस्तावेज आप्रवासियों को बाहर निकालना है. इसके चलते लोगों में डर का माहौल बना हुआ है. सेलेना गोमेज लंबे वक्त से इमिग्रेंट्स राइट्स के बारे में बात करती आई हैं. साल 2019 में उन्होंने नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘लिविंग अनडॉक्यूमेंटेड’ को भी प्रोड्यूस किया था. इसमें अमेरिका में रह रहे गैर-दस्तावेज आप्रवासियों के स्ट्रगल को दिखाया गया था





