Chinese New Year पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दी बधाई… जारी रखेंगे अटूट मित्रता

Beijing: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ ने वीडियो के माध्यम से चीन सरकार और चीनी लोगों के साथ-साथ पाकिस्तान में प्रवासी चीनी लोगों को चीनी नववर्ष की शुभकामनाएं भेजी और कहा कि पाकिस्तान चीन के साथ एक बेहतर दुनिया के निर्माण की आशा करता है।

शहबाज शरीफ ने चीन की असाधारण उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए इसे “21वीं सदी के महत्वपूर्ण विषयों में से एक” बताया। उन्होंने कहा कि चीन का महान कायाकल्प का मार्ग चीनी नेताओं की बुद्धिमत्ता और दूरदर्शिता को दर्शाता है। पाकिस्तान चीन की सफलता की कहानी से प्रेरणा ले सकता है।

शहबाज ने कहा कि दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास और समान दृष्टिकोण पर आधारित घनिष्ठ मैत्रीपूर्ण संबंध अब एक सर्व-मौसम रणनीतिक सहकारी साझेदारी में परिवर्तित हो गए हैं। पाकिस्तान और चीन के बीच अटूट मित्रता हमेशा से ही पाकिस्तान की विदेश नीति की आधारशिला रही है, जो दोनों देशों के आपसी सम्मान, समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर व्यवहार करने के तरीके को दर्शाती है।

वहीँ, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने हाल ही में एक विशेष संदेश जारी कर चीनी लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और चीन के साथ हाथ मिलाकर काम करना जारी रखने की आशा व्यक्त की, ताकि समान दृष्टिकोण को साकार किया जा सके।

दिसानायके ने कहा कि प्राचीन रेशम मार्ग ने श्रीलंका और चीन के बीच दीर्घकालिक मित्रता स्थापित की है तथा दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सांस्कृतिक संबंध हैं। श्रीलंका और चीन संयुक्त रूप से शांति को बढ़ावा देने और लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्रीलंका अपने साझा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चीन के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा।

यह भी पढ़ें..

पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते से हटी अमेरिका… संयुक्त राष्ट्र ने की पुष्टि

सीरिया से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की अटकलें, इजरायली रक्षा मंत्री का आया बयान

कांगो में दक्षिण अफ्रीकी शांति सेना के 4 और सैनिक मारे गए, संख्या बढ़कर हुई 13

Back to top button