
वृंदावन संत प्रेमानंद महाराज का रात्रि दर्शन बंद, राधे केलि कुंज के रास्ते पर नहीं निकलेंगे?
Premanand Maharaj Ratri Padyatra: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। संत प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj ) की रात्रि पदयात्रा अब हमेशा के लिए स्थगित कर दी गई है।
Premanand Maharaj Ratri Padyatra: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज रोज तड़के अपने भक्तों को दर्शन देते थे। प्रेमानंद महाराज तड़के 2 बजे राधा केलि कुंज आश्रम तक पद यात्रा करते थे। इस दौरान रातभर से जमा भक्तों की भीड़ को उनके दर्शन मिलते थे। लेकिन ये दर्शन अब अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिए गए हैं। तड़के अब प्रेमानंद महाराज के दर्शन नहीं होंगे।
Premanand Maharaj: हमेशा के लिए बंद हुई पदयात्रा?
बता दें कि हर रात 2 बजे संत प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) अपने श्रीकृष्ण शरणम् स्थित आवास से रमणरेती स्थित श्री राधा केलि कुंज आश्रम तक पदयात्रा करते थे। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए मार्ग के दोनों ओर खड़े होकर भजन-कीर्तन करते दिखाई देते थे। लेकिन हाल के दिनों में इस पदयात्रा को लेकर कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई, खासकर रात्रि के समय होने वाले शोरगुल को लेकर।
सूचना
— Bhajan Marg (@RadhaKeliKunj) February 6, 2025
आप सभी को सूचित किया जाता है कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ व बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए, पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 02:00 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है।
श्री हित राधा केलि कुंज… pic.twitter.com/8NhzpYIf4K
गौरतलब हो कि रोज आश्रम सत्संग के लिए जाते हुए प्रेमानंद महाराज के दर्शन को उनके भक्तों की भीड़ पूरे रास्ते पर उमड़ती थी। इसके बाद वहां से सुबह सभी भक्त उनके सत्संग में शामिल होने जाते। बढ़ती भीड़ के कारण आश्रम की ओर से अब दर्शन बंद किए गए हैं। साथ ही इस फैसले के पीछे प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य भी कारण बताया है। दरअसल, प्रेमानंद महाराज जी की दोनों किडनियां खराब हैं और उनका रोज डायलिसिस होता है। उनका स्वास्थ्य इसी कारण खराब रहता है।