
Dipika Kakar पर लगे संगीन अरोप… एक्स एम्प्लॉई का शॉकिंग खुलासा
Dipika Kakar: लंबे समय के बाद टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आ रही हैं। हालांकि अब दीपिका फिर से विवादों में फंस गई हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
Dipika Kakar: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) इस वक्त सिलेब्रिटी मास्टरशेफ का हिस्सा हैं। इस बीच उनका नाम एक नई कॉन्ट्रोवर्सी में आ गया है। दीपिका की एक्स इम्प्लॉई सानिया ने यूट्यूब पर वीडियोज शेयर करके उनके खिलाफ भड़ास निकाली है। उसका आरोप है कि दीपिका ने उनके साथ स्कैम किया जिस वजह से वह बेरोजगार हो गई। सानिया ने वीडियो में बताया है कि दीपिका ने उन्हें अपने क्लोदिंग ब्रैंड में जॉब दी। दीपिका को सिलेब्रिटी मास्टरशेफ का ऑफर मिला तो उन्होंने सानिया को नौकरी से निकाल दिया।
एक्स एम्प्लॉई ने खोली दीपिका की पोल
टीवी पर सेलिब्रिटी मास्टरशेफ से कमबैक करने के बाद एक्ट्रेस ने अपनी डिजाइनर को नौकरी से निकाल दिया है। इस बारे में जानकारी खुद उनकी एक्स एम्प्लॉई ने यूट्यूब पर वीडियो शेयर कर दी है। उन्होंने एक्ट्रेस पर लगाए तमाम आरोपों के सबूत वीडियो में दिखाए हैं। इस वजह से अब एक्ट्रेस एक बड़ी कंट्रोवर्सी में फंसती नजर आ रही है। दीपिका की एक्स एम्प्लॉई सानिया ने आपबीती सुनाते हुए एक्ट्रेस पर अपनी भड़ास भी निकाली है।

शो मिलते ही एक्ट्रेस ने एम्प्लॉई को निकाला
दीपिका ने अपनी मां के घर में सानिया को रहने की परमिशन दे दी। 10 दिन बाद ही दीपिका ने सानिया को नौकरी से निकाल दिया। सानिया इसके बाद खूब रोईं और उन्होंने एक्ट्रेस से माफी तक मांगी। इसके बाद दीपिका ने उस लड़की को बताया कि वो किसी गलती की वजह से उन्हें जॉब से नहीं निकाल रही हैं, बल्कि वो तो कुछ वक्त के लिए बिजनस बंद करना चाहती हैं। सानिया ने जो स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं उसमें दीपिका ने कारण देते हुए कहा है कि उन्हें एक शो मिल गया है और अब वो उन्हें इतनी सैलरी नहीं दे पाएंगी। दीपिका ने सानिया से इस बात के लिए माफी भी मांगी और वापस जाने के लिए टिकट बुक करने की भी बात कही।
बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने अपना एक कपड़ों का ब्रांड शुरू किया था। इसके लिए उन्हें एक फैशन डिजाइनर की जरूरत थी। सानिया ने बताया कि वह दीपिका के व्लॉग देखती थीं और उन्हें फॉलो भी करती थी। सानिया को पहले भरोसा नहीं हुआ कि दीपिका उन्हें जॉब ऑफ कर रही हैं, लेकिन बाद में उनकी सही से बात हुई तो दीपिका ने सवाल किया कि वह कहां से काम करना पसंद करेंगी। इसके जवाब में सानिया ने मुंबई आना पसंद किया और दीपिका से एक महीने तक रहने का इंतजाम करने की मदद मांगी।
दीपिका ने सानिया से माफी मांगी कि वह उन्हें नहीं रख सकतीं। उन्हें नहीं पता था कि आगे ऐसी सिचुएशन आ जाएगी। दीपिका ने सानिया से यह भी पूछा कि वह उनके लिए टिकट बुक कर सकती हैं। वह चाहे तो उनके लिए फ्रीलांसर के तौर पर काम कर सकती हैं।