जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन बने हमसफ़र, लिए सात फेरे

jaspreet bumrah marrige

मुंबई। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक टीम इंडिया के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन के साथ सात फेरे ले लिए हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दोनों की शादी की फोटो शेयर की हैं।

जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की जारी टी20 इंटरनेशनल सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच से पहले बुमराह ने टीम से अपना नाम वापस ले लिया था। बुमराह ने शादी की तैयारियों के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया था।

संजना की बात करें तो वह स्पोर्ट्स एंकर हैं और स्टार स्पोर्ट्स के साथ जुड़ी हुई हैं। संजना और जसप्रीत बुमराह ने कुछ समय डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया। बुमराह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।

जानिए कौन हैं संजना गणेशन

संजना स्पोर्ट्स एंकर होने के साथ-साथ मॉडल भी हैं। संजना शाहरुख खान की फैन हैं और आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को चीयर करती नजर आ चुकी हैं, इसके अलावा वह केकेआर टीम के एक शो को भी होस्ट करती हैं।

संजना काफी खूबसूरत हैं और साथ ही स्पोर्ट्स में उनकी काफी दिलचस्पी है। वह स्टार स्पोर्ट्स का जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं। संजना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर संजना के 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Leave a Reply

Back to top button