
Janhvi Kapoor के ब्वॉयफ्रेंड ने यूजर को लताड़ा, इंस्टाग्राम के घटिया कमेंट पर दिया जबाब?
Shikhar Pahariya: जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने इंस्टाग्राम पर एक ट्रोल के घटिया कमेंट का जवाब दिया है। ट्रोल ने उनकी कास्ट पर कमेंट किया था। इस पर शिखर ने लिखा है कि उसकी सोच ही अछूत है।
Shikhar Pahariya: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) फिल्मों के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर ही उन्हें कथित ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) के साथ स्पॉट किया जाता है। मगर इस बार शिखर अपनी एक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। जानकारी सामने आ रही है कि सोशल मीडिया पर उन्होंने कुछ लोगों को फटकार लगाई है। आइए जानें पूरा मामला..
शिखर पहाड़िया ने ‘दलित’ कहने वालो को दिया जवाब
अब इस पर शिखर पहाड़िया ने रिएक्ट किया और ट्रोल को करारा जवाब दिया है। उन्होने इंस्टाग्राम स्टोरी में यूजर का कमेंट शेयर करके उसकी सोच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा, ‘यह वाकई निराशाजनक है कि आज भी तुम्हारे जैसे लोग छोटे और पिछड़ी हुई मानसिकता वाले हैं। दिवाली रोशनी और एकता का त्योहार है, जो तुम्हारी सोच से परे है।’

ये था शिखर का पोस्ट
शिखर पहाड़िया ने जो फोटोज डाले हैं उनमें पहली फोटो में वह अपने डॉग्स के साथ हैं। दूसरी फोटो में वह डॉग्स के साथ पूजा कर रहे हैं। तीसरी फोटो में जाह्नवी उनके साथ साड़ी पहने बैठी हैं और डॉग्स भी हैं। चौथी फोटो में वह अपने पेट डॉग के सामने हाथ जोड़े हैं। ये फोटोज दिवाली की हैं।
ये भी पढ़े:-Amitabh Bachchan है सबसे बड़े टैक्सपेयर सेलिब्रिटी, इस स्टार को छोड़ा पीछे





