शानदार है Nikki Tamboli का गाना ‘इंजेक्शन’, नाचने पर हो जाएंगे मजबूर

Nikki Tamboli: ‘बिग बॉस 14’ की पूर्व प्रतियोगी और अभिनेत्री निक्की तंबोली हालिया रिलीज फिल्म ‘बदनाम’ के ‘इंजेक्शन लगा दो’ गाने के साथ पंजाबी इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुकी हैं।

Nikki Tamboli: ‘बिग बॉस 14’ से फेमस हुई एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने गाने अपने गाने ‘इंजेक्शन लगा दो’ की खूब तारीफ की और बताया कि यह एक ऐसा गाना है, जिसे सुनकर लोग नाचने पर मजबूर हो जाएंगे। प्रोजेक्ट को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए निक्की ने कहा, “मैं पंजाबी इंडस्ट्री में डेब्यू करने और ‘बदनाम’ का हिस्सा बनने को लेकर बेहद रोमांचित हूं!”उन्होंने कहा, “‘इंजेक्शन लगा दो मुझे’ एक ऐसा गाना है, जिसे सुनकर आप नाचने को मजबूर हो जाएंगे और मैं ऐसी शानदार टीम के साथ काम करने के अवसर के लिए बेहद आभारी हूं।”

सुनिधि चौहान ने दी है आवाज

‘इंजेक्शन लगा दो मुझे’ गाने को सुनिधि चौहान ने गाया है। रोमांटिक ड्रामा ‘बदनाम’ फरवरी में रिलीज हुई थी, जिसमें अभिनेता जय रंधावा, जैस्मिन भसीन और मुकेश ऋषि मुख्य भूमिकाओं में हैं।

निक्की तंबोली के करियर की बात करें तो उन्होंने एक मॉडल के तौर पर शुरुआत की थी। साल 2019 में रिलीज हुई तेलुगू हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘चिकाती गडिलो चिताकोटुडु’ से अभिनय जगत की दुनिया में कदम रखा था।

निक्की ने 2020 में सलमान खान के हिंदी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में भी भाग लिया, जहां वह तीसरे स्थान पर रहीं। इसके बाद वह साल 2021 में रोहित शेट्टी के स्टंट-आधारित रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ के 11वें सीजन में दिखाई दीं।

निक्की, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ हिंदी फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ के ‘कॉकटेल’ गाने में भी काम कर चुकी हैं। उनकी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरबाज पटेल से खास दोस्ती हैं। दोनों के बीच एक करीबी रिश्ता बन गया। तंबोली वर्तमान में ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आ रही हैं।

Hina Khan के कैंसर पर रोजलिन ने फिर कसा तंज, बोलीं- कोई इनको पद्मश्री दे…

Back to top button