
Rani Mukerji: 90s की वो खूबसूरत हसीना, जिसने करियर में दीं कई हिट फिल्मे
Rani Mukerji: कभी अपनी कद-काठी तो कभी आवाज को लेकर आलोचकों के निशाने पर रहीं रानी मुखर्जी ने हिंदी सिनेमा में वह मुकाम हासिल किया है, जो किसी भी क्षेत्र में साधारण सी दिखने वाली लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
Rani Mukerji: पिछले कुछ सालों में भारतीय सिनेमा ने कई दिग्गज एक्ट्रेसेज का चार्म देखा है, जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय, मनमोहक डांस मूव्स, शानदार डायलॉग डिलीवरी और अपनी खूबसूरती से लोगों को प्रभावित किया। बॉलीवुड में एक हीरोइन ऐसी भी रही, जिसका जादू सिर्फ उसकी एक्टिंग के हुनर के बल पर चला और वो देखते ही देखते सबसे सफल अभिनेत्रियों में शुमार हो गई।

सांवला रंग, छोटा कद और भारी आवाज वाली ये एक्ट्रेस हर जोनर की फिल्म में सेट बैठने लगी। रोमांस, ड्रामा, एक्शन, बायोपिक, थिर्लर और कॉमेडी हर क्षेत्र में हाथ आजमाने वाली इस एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ भी काफी रोचक रही।

नामी सितारों संग इस हसीना का नाम जुड़ा, लेकिन शादी इसने बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोड्यूसर से की। दोनों की शादी भी किसी रहस्य से कम नहीं रही। आज तक इनकी शादी की कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई।

कामयाब अभिनेत्री हैं रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी के काम की बात करें तो उन्होंने आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान और सैफ अली खान जैसे मशूहर अभिनेताओं के साथ काम किया है। 29 साल की उम्र तक उन्होंने बॉलीवुड को ‘कुछ कुछ होता है’, ‘साथिया’, ‘हम तुम’, ‘ब्लैक’ और ‘वीर जारा’ जैसी फिल्में दी हैं।

उनके पास 200 करोड़ रुपये की संपत्ति है। रानी मुखर्जी ने फिल्म निर्माता और निर्देशक आदित्य चोपड़ा से शादी की थी। उनकी एक बेटी भी है।





