मार्च में रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन, सरकार को मिले इतने लाख करोड़ रुपये

रिकॉर्ड स्तर पर GST कलेक्शन

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के दौरान खराब हालत में पहुंची अर्थव्यवस्था अब पटरी पर लौटने लगी है। लगातार छठवें महीने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) वसूली एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। 

वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को बताया, मार्च में जीएसटी वसूली 1,23,902 करोड़ रही। यह आंकड़ा देश में जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक सबसे अधिक है।

मंत्रालय के मुताबिक, मार्च 2021 में 1.23 लाख करोड़ रुपये के सकल जीएसटी संग्रह में केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) का हिस्सा 22,973 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) का हिस्सा 29,329 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) का हिस्सा 62,842 करोड़ रुपये रहा।

इस दौरान सेस 8,757 करोड़ रुपये रहा, जिसमें 935 करोड़ रुपये आयात से वसूला गया है। पिछले महीने फरवरी में जीएसटी वसूली 1,13,143 करोड़ रही थी। 

गुरुवार को वित्‍त मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि कड़ी निगरानी की वजह से मार्च, 2021 में रिकॉर्ड 1,23,902 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ है। मंत्रालय ने कहा है कि जब से देश में जीएसटी लागू हुआ है उसके बाद मार्च, 2021 में सबसे ज्‍यादा जीएसटी संग्रह हुआ है।

महीना       जीएसटी संग्रह करोड़ रुपये में

जनवरी 2021   120000

फरवरी2021    113000

मार्च 2021     123000

दिसंबर 2020   1,15,174

नवंबर 2020   1,04,963

अक्टूबर 2020  1,05,155

सितंबर 2020   95,480

अगस्त 2020   86,449

जुलाई 2020    87,422

जून 2020     90,917

मई 2020      62,009

अप्रैल 2020    32,294

मार्च 2020     97,597

फरवरी 2020   105366

जनवरी 2020   110000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button