
Sikandar पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, सीन में हुए कई बदलाव…
Sikandar: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग में धमाकेदार शुरुआत हुई है। मंगलवार को काउंटर खुलने के कुछ ही घंटों में करीब 3 करोड़ रुपये के टिकट्स की प्री-सेल्स बुकिंग हो गई है।
Sikandar : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘सिकंदर’ ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस बीच भाईजान ने ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग की अनाउंसमेंट भी कर दी है जो आज 25 मार्च से शुरू हो रही है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है ‘सिकंदर’ फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से U/A सर्टिफिकेट भी मिल गया है.
इस सीन को किया जाएगा ब्लर
दूसरा बदलाव फिल्म में दिखाए गए पॉलिटिकल पार्टी के होर्डिंग में करना है. फिल्म में पॉलिटिकल पार्टी के होर्डिंग को ब्लर कर दिखाया जाएगा. खास बात यह है कि फिल्म में कोई सीन हटाने को नहीं कहा गया है. ऐसे में फिल्म से कोई विजुअल कट नहीं होगा. फिल्म के सारे एक्सन सीन्स वैसे के वैसे ही रहेंगे. सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक, फिल्म की लंबाई 150.08 मिनट है. यानी ‘सिकंदर’ का रनटाइम 2 घंटे 30 मिनट और 8 सेकंड का है.
इसके साथ ही सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 2 सीन में बदलाव करने को भी कहा है. पहले बदलाव में गृह मंत्री की जगह सिर्फ मंत्री शब्द का प्रयोग होगा.
एआर मुरुगादॉस के डायरेक्शन में बनी ‘सिकंदर’ इस साल की बॉलीवुड की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है। IMDb पर इसे 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म माना गया है। जिस तरह से एडवांस बुकिंग की धमाकेदार शुरुआत हुई है, बहुत आश्चर्य नहीं होगा अगर ये फिल्म प्री-सेल्स बुकिंग में भी रिकॉर्ड बना ले।





