झारखंड में कोबरा कमांडो संग मुठभेड़, 8 नक्सली ढेर

Naxal Encounter: झारखंड के बोकारो जिले में नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है. झारखंड पुलिस के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है.

Naxal Encounter: झारखंड के बोकारो जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में अब तक 8 नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं। रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। झारखंड के डीजीपी ने बताया बताया कि बोकारो मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये का इनामी माओवादी विवेक भी मारा गया है। वहीं, सीआरपीएफ ने बताया कि बोकारो की मुठभेड़ में जवानों ने कुल 8 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 8 के करीब शव बरामद किए जा चुके हैं।

8 नक्सली मारे गए

अधिकारियों ने बताया कि 209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा) के जवानों, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान है। इसमें आठ नक्सली मारे गए। सुरक्षाकर्मियों में से किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कोबरा सीआरपीएफ की विशेष जंगल युद्ध इकाई है, जो इस ऑपरेशन में शामिल है।

एक करोड़ का इनामी ढेर

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एक करोड़ के इनामी विवेक और 25 लाख के इनामी स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य अरविंद यादव के मारे जाने की खबर है। एक करोड़ का इनामी विवेक सेंट्रल कमेटी सदस्य था। उसका पूरा नाम प्रयाग माझी उर्फ विवेक उर्फ फुचना उर्फ नागों मांझी उर्फ करण उर्फ लेतरा है। वह धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र के दलूबुढा गांव का रहने वाला था। प्रयाग मांझू उर्फ विवेक एनआइए का भी वांटेड था। टेरर फंडिंग मामले में एजेंसी को लंबे समय से उसकी तलाश थी, आज जिसके एनकाउंटर में सफलता मिली है।

 

 

 

Leave a Reply

Back to top button