LOC पर पाकिस्तान ने की गोलीबारी, भारतीय सेना के जबाब से खौफ में पड़ोसी..

Pahalgam attack : भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी हुई है। नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने गोलीबारी की है। शुक्रवार को यह गोलीबारी पाकिस्तान की ओर से शुरू की गई। भारतीय सेना ने इस गोलीबारी का माकूल जवाब दिया है।

Pahalgam attack : जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के कुछ हिस्सों पर शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना द्वारा छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई है। भारतीय सेना ने इसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया। वहीं, इस गोलीबारी की पुष्टि करते हुए सेना ने बताया, “जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तान द्वारा छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। सेना का कहना है कि तुरंत इसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया गया। इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। फिलहाल इस मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है।” सेना के मुताबिक, गोलीबारी की इस घटना में भारतीय क्षेत्र में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास फायरिंग

भारतीय सेना के अधिकारी ने इस फायरिंग की जानकारी देते हुए कहा कि नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। भारतीय सेना ने इसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया। कोई हताहत नहीं हुआ।

बांदीपोरा में एनकाउंटर जारी

उधर, कश्मीर संभाग के बांदीपोरा में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सैन्य अधिकारियों ने इस बाबत बताया कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपोरा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

भारत के फैसलों से पाकिस्तान में मचा हाहाकार… पानी- पानी को तरसेगी अवाम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button