
Virat-Anushka ने लंदन को क्यों बनाया ठिकाना? सामने आई वजह
Virat Kohli and Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भारत छोड़ लंदन में शिफ्ट हो गए हैं। दोनों के देश छोड़ विदेश में सेटल होने की गुत्थी अभी तक अनसुलझी है। मगर अब इससे भी पर्दा हट गया है।
Virat Kohli and Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक माने जाते हैं। दोनों जब एक साथ होते है तो हर किसी का ध्यान बस उन पर ही होता है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli) 2024 से लंदन में रह रहे हैं। अब उनकी लंदन जाने की असली वजह सामने आ गई है। हाल ही में माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने बताया कि दोनों भारत छोड़कर लंदन में जाकर बसने का फैसला क्यों किया।
क्यों लंदन शिफ्ट हुए विराट-अनुष्का?
बी-टाउन के सबसे चर्चित जोड़ियों में शुमार अनुष्का और विराट साल 2024 से लंदन में रह रहे हैं। जहां अनुष्का का जलवा बॉलीवुड में कायम है, वहीं विराट का बल्ला क्रिकेट के मैदान पर आग उगलता रहा है। दोनों की जोड़ी हमेशा से ही फैंस की फेवरेट रही है। लेकिन जब से उन्होंने विदेश में अपना ठिकाना बनाया है, तब से फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब हैं।
चकाचौंध से बच्चों को दूर रखना चाहते हैं
डॉ. नेने ने प्रसिद्धि ने बताया कि अनुष्का और विराट भी लंदन इसलिए गए क्योंकि वे अपने बच्चों को सारी चकाचौंध से दूर रखना चाहते थे। उन्होंने कहा, “मैं हर किसी से घुल-मिल जाता हूं, मैं बहुत बिंदास हूं। लेकिन कभी-कभी यह चुनौतीपूर्ण हो जाता है। हर जगह एक सेल्फी मोमेंट होता है। यह इतना बुरा नहीं है, लेकिन कुछ समय बाद यह दखलंदाजी बन जाता है, खासकर जब आप डिनर या लंच कर रहे होते हैं और आपको विनम्र रहना पड़ता है। मेरी पत्नी के लिए ये एक समस्या बन जाता है। लेकिन (अनुष्का और विराट) बहुत प्यारे लोग हैं और वे अपने बच्चों को सामान्य तरीके से पालना चाहते हैं।”