
Sonu Nigam ने कॉन्सर्ट विवाद पर लोगो से मांगी माफी, कहा-मेरे अहंकार से बढ़कर…
Sonu Nigam: बेंगलुरु कॉन्सर्ट में अपनी लाइव परफॉर्मेंस के दौरान हुए विवाद के बाद सोनू निगम विवादों में फंस गए हैं। अब सिंगर ने इस मामले में कर्नाटक के लोगों से माफी मांगी है।
Sonu Nigam : सिंगर सोनू निगम बीते कुछ समय से बेंगलुरु कॉन्सर्ट के कारण सुर्खियों में हैं। वहां उन्होंने जो भी बयान दिया, उसके बाद बवाल मच गया है। अब तो कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने 5 मई को फैसला लिया कि सिंगर को अब कन्नड़ फिल्मों के किसी भी प्रोजेक्ट में शामिल नहीं किया जाएगा। उनके विवादित बयान के बाद ये तय किया गया है। और सिंगर से कहा है कि वह माफी मांगें। और सिंगर ने माफी मांग भी ली है।
अहंकार के सामने झुके सोनू निगम
सोमवार की शाम को सोनू निगम ने एक पोस्ट के जरिए आखिरकार कर्नाटक के लोगों से माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि उनके अंहकार से बढ़कर कर्नाटक है। उन्होंने अपने हालिया पोस्ट में कहा, “सॉरी कर्नाटक। मेरा प्यार आपके लिए मेरे अहंकार से बढ़कर है। आपको हमेशा प्यार करता हूं।”
सोनू निगम ने दी थी सफाई
बॉलीवुड सिंगर ने एक और पोस्ट में अपने बयान के बारे में सफाई दी थी। उन्होंने कहा कि वह हमेशा भाषा, संस्कृति, संगीत और राज्यों व लोगों को प्यार देने में पीछे नहीं रहते हैं। उन्होंने कहा कि वह कन्नड़ गानों का भी सम्मान करते हैं, लेकिन 51 साल की उम्र में वह छोटे बच्चे से बेइज्जती नहीं सहेंगे, जो भाषा के चलते उन्हें हजारों लोगं के सामने धमका रहा हो।
View this post on Instagram
सोनू निगम विवाद पर बोले प्रसून जोशी
जोशी ने बताया कि भारतीय समाज में भाषा वह कड़ी है, जो हमें एक-दूसरे से जोड़ती है। एक इवेंट में पहुंचे प्रसून जोशी ने बताया कि भारत एक ऐसा देश है, जहां सांस्कृतिक विविधता के साथ कई तरह की भाषाएं और बोलियां हैं। यही एक जरिया है, जो हमें एक-दूसरे से जोड़ता है। उन्होंने कहा, “मुझे कभी नहीं लगा कि भाषाएं हमें बांटती हैं। मुझे लगता है कि भाषाएं हमें जोड़ती हैं। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि इस देश में मेरा जन्म हुआ, जहां इतनी भाषाएं हैं। जब मैं पैदा हुआ, तो मैं कुमाऊंनी में बात करता था। लेकिन जब मैं बड़ा हुआ, तो मैंने हिंदी सीखी, इसके बाद काम इंडस्ट्री के लिए अंग्रेजी बोलने लगा। मैंने बंगाली कविताओं से भी बहुत कुछ सीखा है।”
सोनू निगम का विवादित बयान
हाल ही में सोनू निगम ने बंगलुरु में म्यूजिक शो किया जहां एक लड़के ने उनसे कन्नड़ में गाना गाने की जिद्द की। यह देख सिंगर ने कॉन्सर्ट में कहा था, “मुझे बुरा लगा जब एक छोटा लड़का मुझसे बार-बार कन्नड़ गाना गाने की जिद कर रहा था। यही बर्ताव है जो पहलगाम जैसी घटनाओं की जड़ में होता है। देख लो, सामने कौन खड़ा है।” अब इस वजह से कर्नाटक में सोनू निगम की खूब आलोचना हो रही थी।
MET GALA 2025 : शाहरुख, प्रियंका से लेकर कियारा तक, सितारों ने लगाई फैशन की आग