Anushka Sharma 11 साल की थीं जब कारगिल युद्ध लड़ रहे थे उनके पिता

Anushka Sharma: भारत और पाकिस्तान (India Pakistan) के बीच तनाव का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। अनुष्का शर्मा के पापा खुद करगिल की लड़ाई लड़ चुके हैं।

India Pakistan War about India Pakistan War : अनुष्का शर्मा भले ही अपनी एक्टिंग और पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनके भीतर देशभक्ति और सेना के लिए जो सम्मान है, उसकी जड़ें बहुत गहरी हैं. अनुष्का शर्मा के पिता, कर्नल (रिटायर्ड) अजय कुमार शर्मा ने करगिल युद्ध में देश के लिए सेवा दी है। अनुष्का ने कई बार इस बात को कहा है कि उन्हें एक एक्टर होने से ज्यादा फख्र इस बात का है कि वो एक आर्मी ऑफिसर की बेटी हैं।

11 साल की थीं अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा केवल 11 साल की थीं, जब उनके पिता ने साल 1999 में कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। साल 2012 में ईटाइम्स के साथ बातचीत में, अनुष्का ने याद किया कि कैसे वह स्थिति की गंभीरता को समझने के लिए बहुत छोटी थीं। जब उनके पिता उनके घर पर कॉल करते थे, तो वह उनसे ब्वॉयफ्रेंड और स्कूल के बारे में बात करती थी। अनुष्का को इस बात को महसूस यह महसूस नहीं करती थी कि वह युद्ध क्षेत्र में है।

मां को देख डर जाती थीं अनुष्का

अनुष्का शर्मा ने कहा था, ‘करगिल युद्ध इमोशनली हमारे लिए बहुत ही कठिन युद्ध था। मैं उस समय बहुत छोटी थी, लेकिन मैं मां को देखकर डर जाती थी। वह पूरे दिन न्यूज चैनल चालू रखती थीं और जब किसी के हताहत होने की घोषणा होती थी तो वह दुखी हो जाती थीं।’

ये भी पढ़े-
ULLU APP के CEO को NCW ने लगाई फटकार, कहा- ‘यही कंटेंट आपके बच्चों तक पहुंच जाए तो?’

अनुष्का शर्मा के पापा अजय कुमार शर्मा आर्मी में कर्नल थे, जो अब रिटायर हो चुके हैं। पर करगिल युद्ध के दौरान की पिता से जुड़ी यादें और मां का हाल आज भी अनुष्का को याद है। उस समय को याद कर वह आज भी डर जाती हैं। अनुष्का के पिता साल 1982 से लेकर रिटायर होने तक हर बड़े आर्मी ऑपरेशन का हिस्सा रहे। करगिल युद्ध के अलावा वह ऑपरेशन ब्लू स्टार में भी शामिल थे।

ये भी पढ़े-
Operation Sindoor पर फिल्म का एलान; पोस्टर जारी होते ही भड़के लोग

 

 

Back to top button