
Housefull 5 का नया सॉन्ग ‘DIL E NADAAN’ आउट, डांस के साथ मस्ती का तड़का
DIL E NADAAN Song Out: फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का एक और गाना ‘दिल ए नादान’ रिलीज हो चुका है। गाने में स्टार्स के शानदार मूव्स ने फैंस का दिल जीत लिया है।
DIL E NADAAN Song Out: बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल 5’ (Housefull 5) के ‘लाल परी’ गाने ने लोगों के बीच अभी भी धमाल मचाया हुआ है। ऐसे में मेकर्स ने फैन्स को बेताबी को बढ़ाते हुए ‘हाउसफुल 5’ (Housefull 5) का दूसरा रोमांटिक गाना ‘दिल ए नादान’ (DIL E NADAAN) रिलीज कर दिया है। गाने को नरगिस फाकरी, सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नांडिस, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख पर फिल्माया गया है। गाना पार्टी थीम पर आधारित है, इसमें डांस के साथ-साथ मस्ती का भी तड़का है।
यहाँ देखे हाउसफुल 5 का नया गाना
यह गाना टी-सीरीज के यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। इस गाने को मधुबंती बागची और सुमंतो मुखर्जी ने मिलकर गाया है। वहीं बोल कुमार ने लिखे हैं। इसके अलावा, कोरियोग्राफ आदिल शेख ने किया है। गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
इससे पहले आया था ‘लाल परी’ गाना
यह गाना फिल्म का दूसरा म्यूजिक ट्रैक है, इससे पहले फिल्म का ‘लाल परी’ गाना रिलीज किया गया था। इस गाने को सिमर कौर और यो यो हनी सिंह ने गाया, जबकि कोरियोग्राफ रेमो डिसूजा ने किया। गाने में हनी सिंह और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर से साथ देखने को मिली। गाने में सभी कलाकार क्रूज पर नाचते-उछलते देखे जा सकते हैं। इसमें पूरा स्टारकास्ट नजर आ रहा है। संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और अक्षय कुमार भी एक फ्रेम में देखे जा सकते हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया, निकितेन धीर, रंजीत, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और नाना पाटेकर लीड रोल में नजर आएंगे। अब ‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं। वहीं साजिद नाडियाडवाला इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।
ये भी पढ़े-
Housefull 5 के नए गाने का टीजर जारी, एक्ट्रेसेज के हॉट मूव्स ने जीता फैंस का दिल
अक्षय कुमार और रितेश देशमुख शुरू से ही इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। बाकी कलाकार बाद में जुड़ते गए। ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की पहली कॉमेडी फिल्म साल 2010 में आई थी। दो साल बाद ‘हाउसफुल 2’ आई। इन दोनों फिल्मों को साजिद खान ने डायरेक्ट किया था। 2016 में ‘हाउसफुल 3’ रिलीज हुई, जिसे साजिद और फरहाद ने निर्देशित किया। 2019 में ‘हाउसफुल 4’ पर्दे पर रिलीज हुई। इसे फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया।
ये भी पढ़े-
इस गाने में जमकर नाचीं थीं माधुरी दीक्षित, एक्ट्रेस पर लगे थे घर तोड़ने के आरोप