Naagin 7: Ekta Kapoor की तलाश हुई खत्म, नई नागिन का नाम फाइनल?

Naagin 7 : एकता कपूर का शो नागिन पॉपुलैरिटी में बना रहता है। इसकी मुख्य वजह टीवी की नागिन है। हर किसी की इसमें दिलचस्पी रहती है कि अगली नागिन कौन होगी?

Naagin 7 Vivian Dsena-Isha Malviya: एकता कपूर के सीरियल नागिन के सीजन 7 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब सीरियल के फैंस को एकता कपूर ने सीरियल को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एकता कपूर अपनी टीम के साथ बैठी नजर आ रही हैं। एकता बता रही हैं कि वो सीरियल को लेकर रीसर्च कर रही हैं। वहीं, वो अपनी टीम के साथ हंसी-मजाक करती नजर आ रही हैं। एकता की इस वीडियो पर बहुत से यूजर्स ने उनसे चाहत पांडे को कास्ट करने को कहा है।

एकता कपूर ने शेयर किया वीडियो

एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह वीडियो बना रही हैं और उनके साथ उनकी टीम नजर आ रही है। वीडियो में एकता कहती हैं, “हम अभी नागिन 7 पर रिसर्च कर रहे हैं।” इसके बाद वह कहती हैं कि कास्टिंग कब करेंगे, शूटिंग कब करेंगे… लोग मुझसे ये सवाल पूछते हैं। तभी उनकी टीम की एक सदस्य कहती हैं कि हमने पहले ही कास्टिंग कर ली है, है न? फिर एकता कहती हैं कि हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

ईशा मालवीय होंगे लीड स्टार?

अब टेली चक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘नागिन 7’ में विवियन डीसेना और ईशा मालवीय की जोड़ी दिखाई दे सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने इन दोनों को लीड रोल के लिए चुना है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि विवियन ‘बिग बॉस 18’ में नजर आए थे। वहीं, ईशा ‘बिग बॉस 17’ में नजर आई थीं।

फिलहाल इस शो को लेकर बने संशय के बाद अब धीरे-धीरे छटते नजर आ रहे हैं। एकता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी टीम के साथ शो पर चर्चा कर रही हैं। उन्होंने खुलासा किया नागिन 7 को लेकर अभी रिसर्च जारी है।

Back to top button