LSG vs RCB : लखनऊ से फाइनल होंगे प्लेऑफ्स के समीकरण, टॉप-2 में पहुंचने का RCB के पास लास्ट चांस

LSG vs RCB IPL 2025: आईपीएल 2025 का आखिरी लीग मैच मंगलवार को आरसीबी और एलएसजी के बीच खेला जाएगा। यह इस लीग का सबसे रोमांचक मैच है क्योंकि आरसीबी अगर ये मैच जीतेगी तो वह टॉप-2 में पहुंच जाएगी।

LSG vs RCB IPL 2025: लखनऊ में आज आईपीएल 2025 का आखिरी लीग मैच खेला जाएगा। ये मैच मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच है, जो कि प्लेऑफ्स को ध्यान में रखते हुए बहुत इम्पोर्टेंट है। हालांकि, इस मैच की हार जीत से एलएसजी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन आरसीबी की हार-जीत से काफी कुछ बदल सकता है। आरसीबी अगर जीतती है तो टॉप 2 में फिनिश करेगी और क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। हारने पर टीम को एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस से भिड़ना पड़ेगा। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होगा।

अगर आरसीबी हारी तो क्या होगा?

वर्तमान में आरसीबी के 14 मैचों में 17 अंक हैं। जीत के साथ उनके 19 अंक हो जाएंगे और वेगुजरात टाइटंस(18 अंक) को पछाड़कर दूसरे स्थान पर काबिज हो जाएंगे। लेकिन अगर आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा, तो इसका सीधा फायदा गुजरात टाइटंस को होगा। गुजरात टाइटंस के पास पहले से ही 18 अंक हैं, और वे आरसीबी की हार के बाद टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।

सम्मानजनक विदाई चाहेगी लखनऊ

लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है लेकिन उनकी नजर इस सीजन को शानदार अंदाज में खत्म करने पर है। दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है। अगर आरसीबी आज जीत दर्ज करती है, तो वह अपने 19 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान पक्का कर लेगी और क्वालिफायर 1 में पंजाबकिंग्स से भिड़ेगी। क्वालिफायर 1 की विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए एक और मौका मिलेगा। यह मौका होगा क्वालिफायर 2, जहां हारने वाली टीम का सामना एलिमिनेटर की विजेता से होगा

जानें किसका पलड़ा भारी

आईपीएल इतिहास में आरसीबी और लखनऊ के बीच अबतक 5 ही मैच खेले गए हैं. इनमें से 3 मैच कोहली की सेना ने जीते हैं जबकि 2 ही मैच लखनऊ ने जीते हैं. यानी आंकड़ों में आरसीबी का पलड़ा भारी है।

लखनऊ की संभावित प्लेइंग 11: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, आवेश खान, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह.

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11: फिल साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा

 

 

Back to top button