
IPL 2025 Final: विराट की RCB या पंजाब…, जानिए किसे मिल रहा फैंस का समर्थन?
IPL 2025 Final RCB vs PBKS Today: IPL 2025 के फाइनल को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। RCB और पंजाब किंग्स के फैंस भी अपनी-अपनी टीमों के समर्थन में सोशल मीडिया पर ऐक्टिव हैं।
IPL 2025 Final RCB vs PBKS Today: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का खिताबी मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। आरसीबी और पीबीकेएस के बीच निर्णायक मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैच को खेलने के लिए आरसीबी और पंजाब ने पूरे सीजन में कड़ी मेहनत की और अब बस ट्रॉफी जीतने की देर है।
श्रेयस-विराट पर होंगी नजरे
फाइनल मुकाबले में एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली पर टिकी होंगी जिन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है। कोहली इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उनके फाइनल में बड़ी पारी खेलने की उम्मीद होगी। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने दमदार प्रदर्शन किया था और उनसे फाइनल में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
फिल सॉल्ट की अनुपस्थिति ने बढ़ाई चिंता
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सॉल्ट फाइनल मैच के लिए अहमदाबाद में मौजूद नहीं हो सकते। वह अपनी पार्टनर के साथ रहने के लिए घर लौट सकते हैं। फाइनल से ठीक एक दिन पहले आरसीबी के अभ्यास सत्र में सॉल्ट की गैरमौजूदगी ने उनके खेलने को लेकर अटकलों को और हवा दी है। हालांकि, आरसीबी के कोच एंडी फ्लावर और कप्तान रजत पाटीदार ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।
ये भी पढ़े-
RCB vs PBKS: पंजाब या RCB, किस टीम का पलड़ा भारी; कौन बनेगा नया विजेता! जानें यहां…
बता दें कि आरसीबी की टीम 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंची थी लेकिन एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई थी। वहीं, पंजाब किंग्स दूसरी बार आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंची है।
ये भी पढ़े-
ग्लेन मैक्सवेल ने लिया वनडे फॉर्मेट से संन्यास, टी20 विश्व कप पर फोकस
दोनों टीम इस प्रकार है
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) संभावित प्लेइंग इलेवन (RCB Predicted Playing 11)
विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक अग्रवाल
पंजाब किंग्स (PBKS) संभावित प्लेइंग इलेवन (Punjab Kings Predicted Playing 11)
प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रभसिमरन सिंह
ये भी पढ़े-
IPL फाइनल से पहले Virat Kohli को बड़ा झटका, One8 Commune पर कानूनी शिकंजा
क्रिकेट में बदलने जा रहे ये नियम, टेस्ट और वनडे में होगे बड़े बदलाव?
Rajeev Shukla होंगे BCCI के अंतरिम अध्यक्ष, लेंगे रोजर बिन्नी की जगह





