Sonam Kapoor की बर्थडे पार्टी की वीडियो आई सामने, भूमि ने दिखाई झलक

Sonam Kapoor Birthday: भूमि पेडनेकर ने सोनम कपूर के प्री बर्थडे पार्टी से एक प्यारा वीडियो शेयर किया है. उन्होंने सोनम को बेहद ही खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

Sonam Kapoor Birthday: बॉलीवुड की फैशन आइकन सोनम कपूर सोमवार को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके दोस्तों और फैंस ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी सोनम को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। भूमि ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारी सी वीडियो शेयर की। यह वीडियो एक्ट्रेस की प्री बर्थडे पार्टी के सेलिब्रेशन की है। इस वीडियो में सोनम केक काटते हुए नजर आ रही हैं।

भूमि ने दिखाई सोनम कपूर के प्री बर्थडे पार्टी की झलक

इस वीडियो को शेयर करते हुए भूमि ने बेहद प्यारा नोट लिखा। उन्होंने लिखा- “हैप्पी बर्थडे सोनम कपूर, तुम बहुत प्यारी हो।” बता दें कि सोनम कपूर ने अपने कुछ खास दोस्तों के लिए प्री बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में भूमि के अलावा, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, मसाबा गुप्ता, अक्षय मारवाह, हर्षवर्धन कपूर, अर्जुन कपूर, महीप कपूर, वेदांग रैना समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Snehkumar Zala (@snehzala)

सोनम कपूर का करियर

सोनम के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2007 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर भी नजर आए थे। इस फिल्म के जरिए उन्होंने भी सिनेमा में कदम रखा था। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियों की खबरें उड़ने लगीं। करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में सोनम ने खुद रणबीर से अपने अफेयर की बात स्वीकार भी की थी, लेकिन कहा जाता है कि रणबीर ने दीपिका के लिए सोनम से ब्रेकअप कर लिया।

ये भी पढ़े-

Allu Arjun-Atlee की फिल्म का एलान, दीपिका पादुकोण की हुई एंट्री

सोनम ने अपने करियर पर अपना पूरा ध्यान लगाया। उन्होंने ‘दिल्ली-6’, ‘आयशा’, ‘थैंक यू’, ‘मौसम’, ‘प्लेयर्स’, ‘आई हेट लव’, ‘खूबसूरत’, ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी फिल्में दीं। सोनम की पहली सफल फिल्म ‘रांझणा’ थी, जिसमें वह साउथ स्टार धनुष के साथ नजर आई थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम को आखिरी बार क्राइम-थ्रिलर ‘ब्लाइंड’ में देखा गया था, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी।

ये भी पढ़े-

प्रभास की Spirit में रिप्लेस हुईं Deepika Padukone, रणबीर की हीरोइन ने ली जगह

Housefull 5 Review: पैसा वसूल है अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’, कॉमेडी के साथ सस्पेंस का तड़का

 

 

Back to top button