
Sunjay Kapur Death: करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड संजय कपूर की मौत, मक्खी की वजह से आया अटैक?
Sunjay Kapur Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस के एक्स हस्बैंड और सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर का इंग्लैंड में निधन हो गया. वह 53 साल के थे. जानिए किस वजह से गई जान।
Sunjay Kapur Death: संजय कपूर की मौत इंग्लैंड में पोलो खेलते समय हुई है। उन्हें 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक आया और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें, संजय कपूर एक बिजनेस टाइकून और उद्योगपति थे। उन्होंने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी। दोनों ने 2 बच्चे भी हैं, लेकिन कपल का रिश्ता धीरे-धीरे खराब होने लगा और 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया और फिर संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली।
मक्खी की वजह से आया अटैक?
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक संजय के बिजनस कंसल्टेंट सुहेल सेठ ने बताया कि संजय ने गेम के दौरान गलती से मक्खी निगल ली थी। शायद उसकी वजह से ही दिक्कत हुई होगी। इसके बाद संजय का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि संजय को हार्ट अटैक आया था। सुहेल ने ट्वीट गुरुवार को किया था, ‘संजय कपूर के गुजर जाने का गहरा दुख है। आज सुबह उनका इंग्लैंड में निधन हो गया। यह गहरा नुकसान है और उनके परिवार और साथ काम करने वालों के लिए मेरी गहरी संवेदना है।’
View this post on Instagram
करिश्मा के बाद इनसे की थी शादी
आपको बता दें कि संजय कपूर, बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे। करिश्मा और संजय ने साल 2003 में शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान है। हालांकि, उनकी ये शादी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई और के कुछ सालों बाद यानी साल 2016 में उनका तलाक हो गया। तलाक के वक्त करिश्मा ने संजय पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। करिश्मा से तलाक के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी।
ये भी पढ़े-
Alpha में आलिया भट्ट-शरवरी वाघ का डांस, खबर सुन फैंस खुशी से झूमे