
‘Son Of Sardaar 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, मूछों को ताव देते दिखे अजय देवगन
Son Of Sardaar 2 Poster: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी ड्रामा फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। फर्स्ट लुक पोस्टर में अजय देवगन बतौर सरदार अपने मूछों को ताव देते दिख रहे हैं।
Son Of Sardaar 2 Poster: अभिनेता अजय देवगन पिछली बार फिल्म ‘रेड 2’ में नजर आए थे, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने अच्छा प्रदर्शन किया। आने वाले समय में अजय एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आएंगे। ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल भी इन्हीं में से एक है। अब आखिरकार ‘सन ऑफ सरदार 2’ से अजय की पहली झलक सामने आ गई है। इसके साथ फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान भी हो गया है।
सन ऑफ सरदार 2 फर्स्ट लुक पोस्टर (Son Of Sardaar 2 First Look Poster)
अभिनेता अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सन ऑफ सरदार 2 का फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील किया। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “द रिटर्न ऑफ द सरदार…25 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।” पोस्टर की बात करें तो अजय देवगन का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। यहां देखें –
View this post on Instagram
कब शुरू हुई थी शूटिंग?
इससे पहले बीती 6 अगस्त 2024 को अजय देवगन ने अपनी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की शूटिंग शुरू की थी. एक्टर ने सेट से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें फिल्म की पूजा-पाठ की गई थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग के वीडियो वायरल हुए थे, जहां से पता चला था कि फिल्म की हीरोइन मृणाल ठाकरे हैं और बीते दिनों मृणाल ने भी सन ऑफ सरदार 2 के सेट से एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी शूटिंग के दिनों का जिक्र किया था।
View this post on Instagram
बता दें साल 2012 में सन ऑफ सरदार रिलीज हुई थी, जिसमें अजय देवगन की हीरोइन का रोल सोनाक्षी सिन्हा ने प्ले किया था. अब इस रोल को मृणाल ठाकुर करने जा रही हैं. वहीं, अब 13 साल बाद एक बार फिर लोगों को हंसने का मौका मिलेगा. फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट साबित हुआ था. सन ऑफ सरदार 2 के डायरेक्टर विनय कुमार अरोड़ा हैं.
ये भी पढ़े-
Kajol Daughter Nysa: बेटो की मां बनना चाहती हैं निसा देवगन, काजोल ने बताई वजह
‘Sitaare Zameen Par’ की एडवांस बुकिंग शुरू, आमिर खान की फिल्म की हुई इतनी कमाई





