
Sitaare Zameen Par की स्क्रीनिंग पर सलमान-शाहरुख पहुंचे साथ, आमिर संग वीडियो वायरल
Sitaare Zameen Par: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर की स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी पहुंचे।
Sitaare Zameen Par: ‘लाल सिंह चढ्ढा’ के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान लगभग तीन साल आखिरकार बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं. उनकी नई फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ 20 जून यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को आरएस प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया देशमुख भी हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग पर कई सितारे पहुंचे, लेकिन इस इवेंट की जान रहा बॉलीवुड के तीनों खान का एक साथ आना।
सलमान की पैप्स के साथ मस्ती
सलमान खान और आमिर खान का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें सलमान खान फिल्म की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वो पैप्स और आमिर खान के साथ हंसी-मजाक भी कर रहे हैं। एक वीडियो में सलमान खान पैप्स से कहते हैं कि अब मैं इंटरव्यू दे रहा हूं, तो आप लोग ले नहीं रहे हैं।
View this post on Instagram
आमिर खान की गर्लफ्रेंड के लुक ने जीता दिल
‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग पर आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट का हाथ थामे दिखाई दिए। इस दौरान एक्टर के बेटे आजाद भी उनके साथ मौजूद दिखे। इस खास मौके पर आमिर खान की गर्लफ्रेंड ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं। लोगों को उनका यह सिंपल लुक बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
किंग खान का दिल छू लेने वाला वीडियो
शाहरुख खान ने ‘सितारे जमीन पर’ के प्रीमियर पर दिल को छू लेने वाला काम कर साबित कर दिया है कि वह सच में ‘किंग’ है। व्हाइट टी-शर्ट, जींस, जैकेट और टोपी पहन उन्होंने ने इवेंट में एंट्री की। सुपरस्टार ने फिल्म के कई दिव्यांग कलाकारों की व्यक्तिगत रूप से तारीफ की और उन्हें गले लगाया।
View this post on Instagram
स्पेनिश स्पोर्ट्स ड्रामा ‘चैंपियन’ से प्रेरित इस फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा भी हैं। इसमें अरूश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर भी हैं। आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक बास्केटबॉल कोच के बारे में है जो विशेष रूप से सक्षम बच्चों को प्रशिक्षण देता है।
Malaika ने ग्लैमर से दिया सबको टक्कर, बोल्ड डांस का वीडियो उड़ा देगा होश





