Panchayat की ‘रिंकी’ का आउटसाइडर होने पर छलका दर्द, पोस्ट ने किया हैरान

Panchayat 4 : पंचायत सीरीज में रिंकी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस सान्विका इन दिनों आउटसाइडर होने के चलते काफी मुश्किलें झेल रही हैं।

Panchayat 4 : फिल्मी दुनिया में आउट साइडर्स के लिए पहचान बनाना कोई आसान बात नहीं है। एक फिल्म या सीरीज पाने के लिए कलाकारों को सालों तक मशक्कत करनी पड़ती है। इन दिनों इस फेज से एक जानी-मानी एक्ट्रेस जूझ रही हैं। ‘पंचायत’ (Panchayat) में रिंकी की भूमिका में मशहूर अभिनेत्री सान्विका (Sanvika) ने इंस्टाग्राम पर एक दुखभरा नोट शेयर किया है। अपने नोट में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक बाहरी व्यक्ति होने की चुनौतियों के बारे में लिखा और बताया

सांविका का पोस्ट

सांविका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “कभी-कभी मैं चाहती हूं कि मैं एक इनसाइडर होती या शायद बहुत पावरफुल बैकग्राउंड से होती, तो चीजें इतनी आसान होती (शायद, मुझे नहीं पता), सम्मान पाने और समान व्यवहार किए जाने जैसी बुनियादी बातें। संघर्ष कम होते। डटे रहना” सांविका के इस पोस्ट में किसी घटना का जिक्र नहीं है। लेकिन उनके इस पोस्ट से लग रहा है कि उन्हें आउटसाइडर होने की वजह से भारी कीमत चुकानी पड़ी है।

sanvika

पंचायत में किया कमाल का किरदार

सान्विका पंचायत में रिंकी की भूमिका निभा रही हैं जो प्रधानजी और मंजू देवी की बेटी बनीं हैं। सान्विका अपनी सीरीज के चौथे सीजन पंचायत सीजन 4 की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसका प्रीमियर 24 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर होने वाला है। सान्विका मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

पंचायत 2 और तीसरे सीजन में अपनी अदाकारी दिखाने के बाद सांविका ने चौथे सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। वेब सीरीज इसी साल ओटीटी पर दस्तक दे रही है। हाल ही में, सीरीज का ट्रेलर भी आया था जिसे खूब पसंद किया गया। पंचायत सीजन 4 में दिखाई 24 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम होगी।

ये भी पढ़े-

Shahnaz Gill ने पुराने गाने को किया रिक्रिएट, सुहाने मौसम का उठाया लुत्फ

Back to top button