
DGCA का एयर इंडिया पर कड़ी कार्रवाई, इन 3 कर्मचारियों पर लिया ये एक्शन
DGCA Action: अहमदाबाद हादसे के बाद DGCA ने शनिवार को एअर इंडिया को 3 अफसरों को हटाने का आदेश दिया। इनमें डिविजिनल वाइस प्रेसिडेंट चूड़ा सिंह, क्रू शेड्यूलिंग करने वाली चीफ मैनेजर पिंकी मित्तल और क्रू शेड्यूलिंग की प्लॉनिंग से जुड़ी पायल अरोड़ा शामिल हैं।
तीनों अफसरों के खिलाफ यह कार्रवाई एविएशन सेफ्टी प्रोटोकॉल के गंभीर उल्लंघन को लेकर की गई। DGCA ने एअर इंडिया को तत्काल प्रभाव से इन्हें क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग से जुड़े रोल से हटाने का आदेश दिया।
यह फैसला अहमदाबाद में 12 जून को हुए प्लेन क्रैश हादसे के बाद लिया गया। दरअसल, लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गई थी। प्लेन मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकराया था, जिससे यात्रियों समेत कुल 270 लोग मारे गए थे।
DGCA ने क्या कहा?
DGCA ने एअर इंडिया के जवाबदेह प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि मौके पर जांच के दौरान यह पाया गया है कि एअर इंडिया के जवाबदेह प्रबंधक ने 16 मई 2025 और 17 मई 2025 को बेंगलुरु से लंदन (AI133) के लिए दो उड़ानें संचालित कीं, जिनमें से दोनों ने 10 घंटे की निर्धारित उड़ान समय सीमा को पार कर लिया।
DGCA ने अधिकारी से सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है और पूछा है कि उल्लंघन के लिए उचित प्रवर्तन कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की जाए।
यह भी पढ़ें…
“भारत एक अमीर देश है, लेकिन यहां की नगरपालिकाएं गरीब हैं।” CII कॉन्फ्रेंस में बोले डी. थारा
तीनों अफसरों पर 3 आरोप
* नियमों के खिलाफ जाकर क्रू पेयरिंग करना।
* अनिवार्य उड़ान अनुभव और लाइसेंसिंग नियमों का उल्लंघन करना।
* शेड्यूलिंग प्रोटोकॉल का पालन नहीं करना।
यह भी पढ़ें…
Air India Crash में मिले 100 फोन… खोलेंगे हादसे के राज? डेटा खंगालने में जुटी पुलिस
10 दिन से लगातार कैंसिल हो रहीं एअर इंडिया की फ्लाइट्स
एयर इंडिया की फ्लीट में 33 बोइंग 787- 8/9 विमान हैं। हालांकि पिछले 10 दिन से लगातार इसकी फ्लाइट्स कैंसिल हो रही हैं। 12 से 17 जून के बीच एअर इंडिया ने बोइंग 787 की फ्लाइट्स को मिलाकर 69 उड़ानें रद्द कीं। 18 जून को 3 और 19 जून को 4 फ्लाइट्स कैंसिल की गईं।
इसके अलावा 19 जून को ही वियतनाम जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI388 (एयरबस ए320 नियो विमान) को बीच रास्ते से वापस दिल्ली बुलाया गया था। फ्लाइट में 130 यात्री सवार थे। प्लेन में तकनीकी खामी का पता चला था। दिल्ली से पुणे जा रही फ्लाइट से पक्षी टकरा गया था, जिसके चलते विमान की रिटर्न जर्नी कैंसिल कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें…





