Hina khan से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी तक, टीवी Actresses ने बताया योग का महत्व

Hina Khan Divyanka Tripathi on International Yoga Day: आज देशभर में लोग इंटरनेशनल योगा डे मना रहे हैं. इस मौके पर हिना खान से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी जैसी टीवी की बहुओं ने अपने फैंस को एक खास संदेश दिया है।

Hina Khan Divyanka Tripathi on International Yoga Day: 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर टीवी अभिनेत्रियों में योग को लेकर जबरदस्त जोश दिखा। हिना खान, दिव्यांका त्रिपाठी, दीपिका सिंह, ऐश्वर्या सखुजा-नाग, करिश्मा के.तन्ना और कविता कौशिक ने योग करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए। सभी ने अपने फैंस को योग के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि ये सिर्फ शरीर के लिए नहीं, बल्कि मन और आत्मा के लिए भी कितना जरूरी है।

हिन खान ने शेयर किया पोस्ट

हिना खान ने भी योग करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह वज्रासन, सुखासन, भुजंगासन और वशिष्ठासन जैसे योगासन करती नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, योग, श्वास क्रिया, ध्यान सब कुछ है, अपने प्रति अच्छा व्यवहार रखें।

दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की तस्वीरे

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी सोसाइटी के गार्डन में योग करते हुए तस्वीर शेयर की जिसमें लिखा, ‘योग रखे निरोग! योग दिवस की शुभकामनाएं।’ तस्वीर में अभिनेत्री चक्रासन, वृक्षासन जैसे योग करती नजर आईं।

दीपिका सिंह ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “योग हमें एकजुट, स्वस्थ और सामर्थ्य बनाता है। ये आपके जीवन में शांति लाता है, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं। वीडियो में अभिनेत्री अपने घर में योग कर रही हैं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Singh (@deepikasingh150) 

ऐश्वर्या सखुजा-नाग अपनी दोस्त के साथ एक्रो पोज देते हुए दिखीं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “योगा से ही पेशेंस भी और पोज भी।

करिश्मा के. तन्ना जिम में चक्रासन, शीर्षासन करती दिखीं तो कविता कौशिक ने वीडियो शेयर कर भगवत गीता को कोट किया। लिखा, ‘योग स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं तक की यात्रा है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karishma K Tanna (@karishmaktanna)

 

Back to top button