Indian Railway: अब 8 घंटे पहले तैयार होगा रिजर्वेशन चार्ट, रेलवे देशभर में लागू करेगा नियम

Indian Railway Rules change : 1 जुलाई से रेलवे कई बड़े नियमों में बदलाव करने जा रहा है। टिकट बुकिंग के नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। टिकट बुकिंग के नए नियम 1 जुलाई से लागू हो रहे हैं.

Indian Railway Rules change : अगर आप ट्रेन से सफर करते है तो ये आपके लिए काम की खबर है।  रिजर्वेशन चार्ज को लेकर भी कल से नया नियम लागू हो रहा है। इन बदलावों के बाद टिकटों की बुकिंग कैसे होगी, इसे समझना भी जरूरी है। अब ट्रेनों का रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन निकलने से 8 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। अभी तक यह चार्ट सिर्फ 4 घंटे पहले बनता था। यात्रियों की सुविधा के लिए दोपहर 2 बजे से पहले छूटने वाली ट्रेनों का रिजर्वेशन चार्ट पिछली रात 9 बजे तैयार हो जाएगा।

यात्रियों की परेशानी होगी दूर

कई यात्री आखिरी समय तक इंतजार करते है कि उनका टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं लेकिन यह समस्या जल्द हाल होने जा रही है. रेलवे के इस नए कदम से, यात्रियों को अब अपनी ट्रेन टिकट की बुकिंग के बाद वेटिंग लिस्ट कन्फर्म होने की जानकारी पहले ही मिल जाएगी जिससे उन्हें अंतिम समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इस बदलाव के बाद, जिन यात्रियों के टिकट कन्फर्म नहीं होंगे उनके पास यात्रा के अन्य विकल्पों को चुनने के लिए अधिक समय मिलेगा.

वेटिंग टिकट पर स्लीपर-AC कोच में सफर नहीं कर सकेंगे

इससे पहले भारतीय रेलवे ने 1 मई से वेटिंग टिकट के लिए नए नियम लागू किए थे। इनके अनुसार, वेटिंग लिस्ट टिकट वाले यात्रियों को अब स्लीपर या AC कोच में यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।

उल्लंघन के लिए जुर्माना:

  • AC के लिए जुर्माना: ₹440
  • स्लीपर के लिए जुर्माना: ₹250

इसके अलावा, आपको ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से लेकर उस स्टेशन तक का किराया देना होगा, जहां आप पकड़े गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला और किरेन रिजिजू समेत कई नेताओं ने दी बधाई

 

Back to top button