
Mumbai में रहता है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी, शान-ओ-शौकत भरी है जिंदगी
World Most Richest Beggar: दुनिया का सबसे अमीर भिखारी भारत में रहता है। आपको भी थोड़ी हैरान हुई होगी। लेकिन यह सच है। इस भिखारी के पास एक आम इंसान से ज्यादा संपत्ति है।
World Most Richest Beggar: मुंबई के एक व्यक्ति को दुनिया का सबसे अमीर भिखारी (World Most Richest Beggar) कहा जा रहा है। कारण? यह व्यक्ति केवल भीख मांगकर ही 7.5 करोड़ रुपये की संपत्ति और 1.5 करोड़ रुपये की दो फ्लैट्स का मालिक बन चुका है। इस व्यक्ति का नाम भारत जैन (Bharat Jain) है। भारत जैन के पास एक स्टेशनरी की दुकान भी है, जो उनकी आमदनी को और बढ़ाती है। आम इंसान क्या करोड़पति इंसान भी इस भिखारी के आगे पैसों के मामले में शायद ही टिक पाए।
कितनी है भरत जैन की नेट वर्थ?
भरत जैन को दुनिया का सबसे अमीर भिखारी कहा जाता है। उनकी नेट वर्थ 7.5 करोड़ रुपये है। उनके पास भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में करोड़ों रुपये के फ्लैट है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में उनके पास दो फ्लैट हैं, जिनकी कीमत 1.4 करोड़ रुपये है। इन फ्लैट में उनका परिवार रहता है।
महंगे कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ते है बच्चे
भरत जैन के पास फ्लैट के अलावा थाणे कॉर्मशियल स्पेस है। इसे उन्होंने रेंट पर दे रखा है और इससे वह महीने का 30 हजार रुपये कमाते हैं। उनके बच्चों मुंबई के महंगे कॉन्वेंट स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। इसके साथ उनके पास एक स्टेशनरी का बिजनेस भी है।
12 घंटे की मेहनत से 75,000 रुपये महीना
भारत जैन बिना रुके रोज 12 घंटे तक भीख मांगते हैं. इस दौरान वे प्रतिदिन करीब 2,500 रुपये कमाते हैं. पिछले 40 वर्षों से भीख मांगना ही उनका मुख्य आय का स्रोत बना हुआ है. इससे वे हर महीने करीब 75,000 रुपये कमा लेते हैं।
परिवार की नाराजगी के बावजूद जारी है जिद
भारत जैन का परिवार उन्हें भीख मांगने से रोकने की कोशिश करता है, लेकिन भारत का कहना है कि उन्हें इसमें खुशी मिलती है. उनका यह जीवन अब चर्चा का विषय बन चुका है, और लोग हैरान हैं कि कोई केवल भीख मांगकर इतनी बड़ी संपत्ति का मालिक कैसे बन सकता है.
अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या भरत जैन सच में भिखारी है। तो जवाब है हां। सोशल मीडिया पर उनकी स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि, livenewindia इसकी पुष्टि नहीं करता कि भरत जैन भिखारी हैं या नहीं।





