
Kolkata Gangrape Case: कोलकाता रेप केस में पीड़िता का खुलासा, फ्लैट पर चलने का देता था ऑफर
Kolkata Gangrape Case: साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज छात्रा के साथ हुई दरिंदगी की कहानी ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। तीन दोस्तों ने मिलकर इस गैंगरेप को अंजाम दिया।
Kolkata Gangrape Case: साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में सामूहिक दुष्कर्म की जांच जारी है। इसी बीच मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। कोलकाता गैंगरेप केस में पीड़िता ने एक नया खुलासा किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि घटना से पहले उसे पैनिक अटैक आया था जिसके बाद आरोपियों ने इनहेलर मंगाया। कुछ छात्राओं का कहना है कि मनोजीत लड़कियों को फ्लैट पर चलने का ऑफर देता था। वहीं, कई मौकों पर उसने छात्राओं के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया है।
आरोपियों ने बनाया रेप का वीडियो
पीड़िता के अनुसार, मौके का फायदा उठाकर तीनों आरोपी उसे घसीटकर गार्ड रूम में ले गए, जहां उन्होंने गैंगरेप जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। मनोजीत मिश्रा पीड़िता का रेप कर रहा था, वहीं अन्य दोनों आरोपी प्रमित मुखर्जी और जैब अहमद इस पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे थे।
ममता सरकार पर उठे सवाल
पिछले साल कोलकाता के ही आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के रेप और मर्डर की घटना को अभी एक साल भी पूरे नहीं हुए थे कि लॉ कॉलेज में हुई दरिंदगी ने एक बार फिर राज्य सरकार की मुश्किल बढ़ा दी है। खासकर लॉ कॉलेज गैंगरेप के मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा का TMC से कनेक्शन सामने आने के बाद ममता सरकार सवालों के कठघरे में है।
25 जून की शाम को साउथ कोलाकात लॉ कॉलेज के अंदर 24 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप क्रूरता का एक अलग मामला नहीं था, बल्कि मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा के इर्द-गिर्द कई साल से चल रही बेखौफ हरकतों का नतीजा था. पूर्व छात्र और तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के नेता मिश्रा ने संस्थान के अंदर लंबे वक्त तक सत्ता और संरक्षण का आनंद लिया, बावजूद इसके कि उसके खिलाफ उत्पीड़न और छेड़छाड़ से लेकर मारपीट और चोरी तक के कई गंभीर आरोप लगे हैं, जिनमें से कई के लिए पुलिस ने औपचारिक आरोप-पत्र भी दाखिल किए थे।
ये भी पढ़े-
रायबरेली में बदमाशों का आतंक; घर में सो रहे व्यापारी और पत्नी की हत्या…
टेलीग्राफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कॉलेज में पढ़ने वाली द्वितीय वर्ष की एक छात्रा पिकनिक के दौरान हुई एक घटना को याद करती हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि मनोजीत ने उन्हें भी निशाना बनाया था। छात्रा ने कहा, ‘पिकनिक के दौरान मिश्रा चाहता था कि मैं और मेरी दोस्त एक कमरे में आएं और पार्टी करें। मुझे मेरे सीनियर्स ने पहले ही अलर्ट किया था, तो मैं नहीं गई।’
ये भी पढ़े-
एडीएम की बेटी बनी दहेज उत्पीड़न का शिकार…ससुर ने कहा- ‘पापा से 50 लाख लाओ…’





