
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में Oops Moment का शिकार Shanaya Kapoor, टूटा ब्लाउज का स्ट्रेप
Shanaya Kapoor in Aankhon Ki Gustaakhiyan: विक्रांस मैसी और शनाया कपूर की मच अवेटेड फिल्म आंखों की गुस्ताखियां का ट्रेलर रिलीज हो गया। वहीं इस इवेंट के दौरान शनाया कपूर ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं।
Shanaya Kapoor in Aankhon Ki Gustaakhiyan: बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड पारी की शुरुआत करने वाली हैं। शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म का नाम आंखों की गुस्ताखियां हैं, जिसमें वह विक्रांत मैसी के साथ नजर आएंगी। ट्रेलर में दोनों के प्यार से लेकर बिछड़ने तक की कहानी दिखाई गई है। दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखना वाकई दिलचस्प है। मगर यहां ऊप्स मूमेंट होते होते बच गया। दरअसल एक्ट्रेस के ब्लाउज का स्ट्रैप टूट गया।
ग्लैमरस अंदाज में पहुंचीं शनाया कपूर
स्टेज पर शनाया कपूर के लेमन कलर की साड़ी पर कॉर्सेट ब्लाउज क्रिस्टल की लड़ के साथ कैरी किए हुए दिखीं. ये ब्लाउज मोतियों से बने स्ट्रैप पर टीका था. मगर कार्यक्रम के बीच में ये मोतियों की लड़ टूट गई और ब्लाउज खिसक सकता था लेकिन ट्यूब डिजाइन होने के चलते ये बॉडी से चिपका रहा.
View this post on Instagram
बाल बाल बचीं शनाया
ऐसे में शनाया कपूर बाल बाल ऊप्स मूमेंट का शिकार होते हुए बचीं. स्टेज पर ही उनका ध्यान अपने ब्लाउज पर गया तो वह थोड़ी असहज हो गईं। फिर उन्होंने ब्लाउज के स्ट्रैप को पकड़ा और स्टेज से उतरते हुए नजर आईं।
ये भी पढ़े-
War 2 के रिलीज से पहले ऋतिक रोशन और Jr NTR में जंग, एक दूसरे से बनाई दूरी!
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 11 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। फिल्म में शनाया कपूर के अपोजिट विक्रांत मैसी नजर आएंगे। यह फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर एक असामान्य और इमोशनल कहानी को पर्दे पर लेकर आएगी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 का हिस्सा होंगी, लेकिन वह भी नहीं हो पाईं।
ये भी पढ़े-
Ramayana के सेट से राम-लक्ष्मण का वीडियो वायरल, Ranbir Kapoor ने रवि दुबे को लगाया गले





