
शराब की बोतल के साथ रील बना रहे थे CHC अधीक्षक, वीडियो वायरल होते ही नप गए
Kanpur Dehat doctor suspended: कानपुर देहात में रसूलाबाद सी एच सी के अधीक्षक डॉ पीयूष त्रिपाठी का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में वह शराब की बोतल के साथ फिल्मी गाने पर अभिनय करते दिखे।
Kanpur Dehat doctor suspended: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर पीयूष त्रिपाठी का एक विवादित वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में डॉक्टर त्रिपाठी शराब की बोतल के साथ बॉलीवुड गाने पर एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सी एम ओ ने तुरंत कार्रवाई की।
डॉक्टर पर एक्शन
वीडियो सामने आने के बाद डॉ. पीयूष त्रिपाठी पर कार्रवाई की गई है। सीएमओ ने डॉक्टर को तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया है। कानपुर देहात के सीएमओ डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच हो रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
त्रिपाठी जी निपट गए.. कानपुर देहात के रसूलाबाद में सीएचसी के अधीक्षक थे.. पूरा नाम डॉ. पीयूष त्रिपाठी..
ब्लेंडेड स्कॉच ब्लैक लेबल की बोतल हाथ में लेकर रील बना रहे थे.. बैकग्राउंड में गाना बज रहा था, और इस दिल में क्या रखा है, तेरा ही दर्द छुपा रखा है.. पता नहीं सीएचसी अधीक्षक… pic.twitter.com/NNWuTk5K0H— Vivek K. Tripathi (@meevkt) July 8, 2025
स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और चिकित्सकों के आचरण को लेकर कड़े निर्देश जारी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे चिकित्सक का इस तरह का व्यवहार समाज के लिए गलत संदेश है।
ये भी पढ़े-
CM योगी का एक्शन, ADM साहब को कर दिया सस्पेंड; अधिकारीयों में खौफ…
रसूलाबाद सीएचसी डॉ पीयूष त्रिपाठी का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें रसूलाबाद सीएचसी पद से हटा दिया गया। डॉ पीयूष त्रिपाठी को शिवली के रंजीतपुर पीएचसी भेज दिया गया। उनके स्थान पर रंजीतपुर पीएचसी में तैनात डॉ अमित कुमार सिंह को रसूलाबाद सीएचसी का प्रभार दिया गया। इसके साथ ही डॉ पीयूष त्रिपाठी पर विभागीय जांच की भी तलवार लटक रही है।





